Advertisement

एयर इंडिया हादसे में अकेले जिंदा बचे शख्स को लेकर सामने आई नई थ्योरी, मिट्टी बनी जीवनदायिनी

AI-171 विमान हादसे में 241 लोगों की मौत हुई, लेकिन 11A सीट पर बैठे विश्वासकुमार रमेश चमत्कारिक रूप से बच गए. उनकी जान कैसे बची अब इसको लेकर नई थ्योरी सामने आई है.

Latest News
एयर इंडिया हादसे में अकेले जिंदा बचे शख्स को लेकर सामने आई नई थ्योरी, मिट्टी बनी जीवनदायिनी
Add DNA as a Preferred Source

एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर ने पूरे देश को हिला दिया था. अहमदाबाद से लंदन जा रही इस फ्लाइट में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें से 241 की जान चली गई. लेकिन इस भीषण हादसे में एक नाम ऐसा था जिसने सभी को चौंका दिया विश्वासकुमार रमेश. फ्लाइट की सीट 11A पर बैठे विश्वास, हादसे के बाद जिन्दा मिले. जिस जगह उनका शरीर गिरा, वही उनकी जान बचाने वाला साबित हुआ. अब हादसे की जांच में जो तथ्य सामने आ रहे हैं, वे इस चमत्कार को और भी रहस्यमय बना रहे हैं. 

नरम मिट्टी की ढेर ने बचाई जान ?

एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 का हादसा भारत के विमानन इतिहास का सबसे दर्दनाक अध्याय बन गया है. लेकिन इसी हादसे के बीच एक ऐसा चमत्कार सामने आया जिसने सभी को हैरानी में डाल दिया. फ्लाइट में 11A सीट पर बैठे विश्वासकुमार रमेश इस पूरे हादसे में जीवित बच निकले. जबकि फ्लाइट में मौजूद 241 अन्य लोगों की जान चली गई. हादसे की शुरुआती रिपोर्ट में यह जानकारी मिली है कि जब विमान क्रैश हुआ, तब विश्वासकुमार का शरीर दो इमारतों के बीच एक संकरे गैप में गिरा. वहां पहले से गीली और नरम मिट्टी का ढेर मौजूद था. उसी ढेर पर गिरने की वजह से उनका शरीर गंभीर चोटों से बच गया और उनकी जान बच पाई. 


यह भी पढ़ें: हिजबुल्ला-हमास जैसी ट्रेनिंग, लेकिन मिशन अलग, ईरान की सेना से कितनी अलग है IRGC


फिलहाल उनका इलाज चल रहा है

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर हादसे के समय किसी तरह का आंतरिक विस्फोट हुआ होता, तो 11A सीट पर बैठे व्यक्ति का बचना संभव नहीं था. ऐसे में यह चमत्कारिक रूप से घटा कि जिस दिशा में विमान का मलबा गिरा, उसी दौरान विश्वास उस संकरे जगह में जा गिरे जहां मिट्टी की वजह से गिरने का असर कम हो गया. वहां मौजूद लोगों के अनुसार, हादसे के बाद बीजे मेडिकल कॉलेज के पास काले धुएं के बीच विश्वासकुमार रमेश को धीरे-धीरे बाहर निकलते हुए देखा गया. उनकी हालत गंभीर थी लेकिन होश में थे. हादसे के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां फिलहाल उनका इलाज चल रहा है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Advertisement
Advertisement

Advertisement