Advertisement

पार्टी और सरकार दोनों साथ...', बिहार चुनाव से पहले कुशवाहा ने दिए CM नीतीश कुमार को सलाह

Bihar Assembly Election 2025: राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक बड़ी राजनीतिक सलाह दे डाली. उन्होंने कहा कि नीतीश अब सरकार और पार्टी दोनों को साथ संभालने की स्थिति में नहीं हैं.

Latest News
पार्टी और सरकार दोनों साथ...', बिहार चुनाव से पहले कुशवाहा ने दिए CM नीतीश कुमार को सलाह

Nitish Kumar, Upendra Kushwaha

Add DNA as a Preferred Source

Bihar Assembly Election 2025: बिहार की राजनीति एक बार फिर गर्मा गई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं देने के बहाने उपेंद्र कुशवाहा ने एक बड़ा सियासी संदेश दे दिया. राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने सोशल मीडिया पर निशांत को बधाई देते हुए नीतीश कुमार को यह सलाह दे डाली कि अब उनके लिए सरकार और पार्टी दोनों को साथ-साथ चलाना ठीक नहीं है.

पार्टी की जिम्मेदारी किसी और को सौंपें

कुशवाहा ने अपने पोस्ट में लिखा कि नीतीश कुमार को अब यह स्वीकार कर लेना चाहिए कि वक्त की मांग है कि वह पार्टी की जिम्मेदारी किसी और को सौंपें. उन्होंने कहा कि नीतीश का प्रशासनिक अनुभव राज्य के लिए अमूल्य है और वह केवल सरकार पर ध्यान दें, यही बिहार के हित में होगा. उन्होंने यहां तक लिखा कि जेडीयू के कार्यकर्ताओं और नेताओं की भी यही राय है और यदि समय रहते निर्णय नहीं लिया गया, तो इसका नुकसान हो सकता है.

यहां देखें पोस्ट 

पोस्ट के अंत में कुशवाहा ने जेडीयू नेताओं को संबोधित करते हुए लिखा कि वह जो बातें कह रहे हैं, वे शायद पार्टी के भीतर कोई और कहने की हिम्मत नहीं कर पा रहा होगा. कुछ जो कहना भी चाहते हैं, वे नीतीश तक पहुंच नहीं पा रहे.


यह भी पढ़ें: India China Border: ब्रह्मपुत्र नदी पर चीन का 'डैम प्लान', ड्रैगन की नई चाल से भारत को हो सकता है बड़ा नुकसान


एनडीए में सब कुछ ठीक नहीं ?

कुशवाहा के इस बयान पर विपक्षी पार्टी आरजेडी ने तुरंत प्रतिक्रिया दी. एजाज अहमद ने कहा कि यह साफ संकेत है कि एनडीए में सब कुछ ठीक नहीं है. उन्होंने कहा कि कुशवाहा की बातों से यह जाहिर होता है कि नीतीश के नेतृत्व पर खुद उनके सहयोगी भी सवाल उठा रहे हैं और उन्हें अब भरोसा नहीं रह गया है कि नीतीश के सहारे चुनाव नहीं जीत सकते. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement