Advertisement

Agniveer Recruitment: अग्निपथ योजना के तहत वायुसेना के लिए रजिस्ट्रेशन आज से, जानें नामांकन की पूरी प्रक्रिया

Agniveer Recruitment 2022 : भारतीय वायुसेना ने अग्निवीरवायु भर्ती 2022 के नोटिफिकेशन में शैक्षिक योग्यता और शारीरिक मापदंड समेत अन्य जानकारियां दी हैं.

Agniveer Recruitment: अग्निपथ योजना के तहत वायुसेना के लिए रजिस्ट्रेशन आज से, जानें नामांकन की पूरी प्रक्रिया
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) के तहत वायुसेना (Indian Air Force) द्वारा चयन प्रक्रिया शुक्रवार 24 जुलाई से शुरू होगी. आज से रजिस्ट्रेशन शुरु होगा जो 5 जुलाई तक चलेगा. 24 जुलाई से 31 जुलाई तक ऑन लाइन एग्जाम होगा. वायुसेना की ओर से पूरे प्रोसेज की जानकारी पहले ही दी जा चुकी है. 21 अगस्त से 28 अगस्त तक फिजिकल फिटनेस टेस्ट होगा. 29 अगस्त से 8 नवंबर तक मेडिकल एग्जामिनेशन होगा. इन सभी फेज को पास करने वाले कैंडिडेट्स के नामों की लिस्ट 1 दिसंबर 2022 को जारी कर दी जाएगी. 30 दिसंबर से ट्रेनिंग शुरू हो जाएगी. योजना के लिए न्यूनतम उम्र साढ़े 17 वर्ष और अधिकतम उम्र सीमा 21 साल है. हालांकि 2022 के लिए अग्निपथ योजना के तहत 

कैसे करें आवेदन 

भारतीय वायुसेना ने अग्निवीरवायु भर्ती 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इसके लिए अविवाहित पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं. अग्निवीरवायु भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 24 जून को सुबह 10 बजे शुरू हो रही है. अग्निवीरवायु भर्ती के लिए 12वीं पास आवेदन कर सकते हैं. इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को https://agnipathvayu.cdac.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा.

ये भी पढ़ेंः राष्ट्रपति पद के लिए आज नामांकन करेंगी द्रौपदी मुर्मू, PM मोदी समेत ये नेता होंगे प्रस्तावक

अग्निवीर वायु भर्ती 2022 आवश्यक योग्यता

आयु सीमा

उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 23 साल होनी चाहिए.

शैक्षिक योग्यता

– साइंस स्ट्रीम वाले अभ्यर्थियों के लिए उम्मीदवारों को इंटरमीडिएट साइंस स्ट्रीम (गणित और अंग्रेजी) के साथ पास होना चाहिए. गणित और अंग्रेजी में कम से कम 50-50 फीसदी अंक होने चाहिए.

या

पॉलिटेक्निक कॉलेज से कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ इंजीनियरिंग (मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/आटोमोबाइल/कंप्यूटर साइंस/इंस्ट्रूमेंशन/टेक्नोलॉजी/इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) में तीन साल का डिप्लोमा किया होना चाहिए.

ये भी पढ़ेंः एकनाथ शिंदे चुने गए बागी शिवसेना विधायक दल के नेता, 37 MLA ने दिया समर्थन

साइंस के अलावा विषय

उम्मीदवारों को 12वीं पास होना चाहिए किसी भी स्ट्रीम से कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ.

अग्निवीरवायु भर्ती 2022 शारीरिक मापदंड
न्यूनतम लंबाई- 152 सेंटीमीटर
सीना- कम से कम 5 सेंटीमीटर फूलना चाहिए
वजन- लंबाई के अनुपात में

कैसे होगा चयन

इंडियन एयरफोर्स में अग्निपथ योजना के लॉन्च होने के बाद उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल एलिजिबिलिटी टेस्ट और मेडिकल टेस्ट के आधार पर होगा. इसमें सबसे पहले लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा. इसमें शॉर्टलिस्ट होने वाले कैंडिडेट्स फिजिकल टेस्ट के लिए जाएंगे. फिजिकल टेस्ट के बाद उम्मीदवारों का मेडिकल टेस्ट होगा.

ये भी पढ़ेंः अगर बागी विधायकों को विधानसभा में नुकसान पहुंचाया गया तो इसके परिणाम भुगतने होंगे- Narayan Rane

फेज 1. ऑनलाइन टेस्ट - ऑनलाइन परीक्षा ऑब्जेक्टिव टाइप की होगी और पेपर द्विभाषी (अंग्रेजी और हिंदी) होंगेहों गे. विज्ञान विषय और विज्ञान के अलावा अन्य विषयों को चुनने वाले उम्मीदवारों के लिए एक साथ ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जाएगी. इस परीक्षा में निगेटिव मार्किंग के तहत हर गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटे जाएंगे.

फेज 2. फिजिकल टेस्ट- लिखित परीक्षा में शॉर्टलिस्ट होने वाले कैंडिडेट्स को फिजिकल टेस्ट में शामिल होना होगा. इसमें उम्मीदवारों के लिए नया एडमिट कार्ड जारी होगा. इसमें 1.6 किलोमीटर की दौड़ शामिल होगी जिसके लिए 06 मिनट 30 सेकंड का समय मिलेगा. उम्मीदवारों को 10 पुश-अप्स, 10 सिट-अप्स और 20 स्क्वैट्स भी पूरे करने होंगे.

फेज 3. मेडिकल टेस्ट- लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट के बाद उम्मीदवारों को मेडिकल टेस्ट में शामिल होना होगा. यह टेस्ट मेडिकल बोर्डिंग सेंटर द्वारा होगी. इसमें उम्मीदवारों को पूरे बॉडी चेकअप के बाद ही फाइनल सेलेक्शन मिलेगा. प्रोविजनल सेलेक्ट लिस्ट (PSL) 01 दिसंबर 2022 को जारी होगी. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement