Advertisement

Agnipath Scheme: केंद्र की अग्निपथ योजना पर कांग्रेस की घेराबंदी, हर विधानसभा में सत्याग्रह करेंगे कार्यकर्ता

केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के खिलाफ कांग्रेस हमलावर है. अब अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में केंद्र को घेरने की तैयारी की जा रही है.

Agnipath Scheme: केंद्र की अग्निपथ योजना पर कांग्रेस की घेराबंदी, हर विधानसभा में सत्याग्रह करेंगे कार्यकर्ता

सत्याग्रह के जरिए अग्निपथ स्कीम का विरोध करेगी कांग्रेस. 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: केंद्र सरकार (Modi Government)  की अग्निपथ योजना (Agnipath Yojna) के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता (Congress Workers) सोमवार को उत्तर प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में सत्याग्रह करेंगे. 

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता विकास श्रीवास्तव ने रविवार को एक बयान में कहा कि सेना में भर्ती को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा लाई गई अन्यायपूर्ण तुगलकी अग्निपथ योजना को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस भी मुखर विरोध कर रही है.

Agnipath Scheme Protest: आखिर क्यों हो रहा है इस योजना का विरोध, जानें क्या है छात्रों की मांग

शांतिपूर्ण तरीके से सत्याग्रह करेगी कांग्रेस

कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी के निर्देश पर अग्निपथ योजना के खिलाफ सोमवार को दिन में 10 से  एक बजे तक प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और जिला-शहर अध्यक्षों के नेतृत्व में शांतिपूर्ण तरीके से सत्याग्रह किया जाएगा. 

Agnipath Scheme Protest: गुस्से में युवा, कहीं लगाई आग तो कहीं तोड़ डाली गाड़ियां, देखें Photos

विकास श्रीवास्तव ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ता शांतिपूर्ण तरीके से पदयात्रा निकालकर सक्षम अधिकारियों को राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन सौंपेंगे.

क्यों अग्निवीर स्कीम पर भड़का है हंगामा?

अग्निपथ योजना के तहत सरकार का प्लान है कि सेनाओं में चार साल के लिए युवाओं की भर्ती की जाए. कम उम्र के युवाओं को चार साल की सेवा के बाद रिटायर कर दिया जाएगा. भर्ती किए गए जवानों में से सिर्फ़ 25 प्रतिशत को सेना में रखा जाएगा. कांग्रेस अब इसी योजना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी कर रही है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement