Advertisement

तिरुपति प्रसाद के बाद दिल्ली में मिलावट का मामला, रंगे हाथों पकड़ा गया आरोपी, वीडियो वायरल

तिरुपति मंदिर के प्रसाद में मिलावट विवाद के दिल्ली के राजेंद्र नगर से जूस में मिलावट का मामला सामने आया है. पुलिसकर्मी ने दुकानदार को मिलावट करते हुए रंगे हाथों पकड़ा हैं.

Latest News
तिरुपति प्रसाद के बाद दिल्ली में मिलावट का मामला, रंगे हाथों पकड़ा गया आरोपी, वीडियो वायरल
Add DNA as a Preferred Source

तिरुपति मंदिर के प्रसाद में मिलावट का मामला अभी शांत नहीं हुआ था कि मिलावट की एक और नई घटना सामने आई है. इस बार ये घटना दिल्ली से सामने आई है. दरअसल दिल्ली में एक जूस की दुकान पर मिलावट कर के लोगों को जूस पिलाया जा रहा था. 

यहां पर पुलिसकर्मी ने जूस की दुकान चलाने वाले शख्स को रंगे हाथों मिलावट करते हुए पकड़ा है. इस घटना के बाद से ये मामला भी चर्चा में आ गया है. जूस की दुकान चलाने वाले शख्य का की पहचान आयूब और राहुल के रूप में हुई हैं. 

बता दें कि यह मामला दिल्ली के राजेंद्र नगर इलाके के शंकर रोड का है. यहां पर आयूब और राहुल एक जूस की दुकान चलाते हैं. दोनों की दुकान पर जूस पीने के लिए लोगों की जमकर भीड़ होती है. इस मामले का खुलासा तब हुआ जब एक पुलिसकर्मी ने दोनों को जूस में मिलावट करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया. 

जब पुलिसकर्मी इसकी दुकान पर पहुंचा तो उसने देखा कि ये दोनों जूस में लाल रंग की मिलावट करते हैं. इसके बाद पुलिसकर्मी ने तुरंत दोनों से पूछताछ की. इस पूछताछ में सामने आया कि उन दोनों से जूस में लाल रंग की मिलावट करने के लिए दुकान मालिक ने कहा था. 

मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर को मौके पर बुलाया और दुकान से सैंपल लिए गए और जांच के लिए भेज दिए गए.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement