Advertisement

पहलगाम हमले के बाद कश्मीर के बजाए इन जगहों की बुकिंग करा रहे टूरिस्ट, 40 % तक बढ़ोतरी

पहलगाम आतंकी हमले के बाद कश्मीर घाटी में टूरिज्म को बड़ा झटका लगा है. टूरिस्ट लगातार बुकिंग्स को कैंसिल कर रहे हैं. अब हिमाचल में बुकिंग बढ़ गई है.

Latest News
पहलगाम हमले के बाद कश्मीर के बजाए इन जगहों की बुकिंग करा रहे टूरिस्ट, 40 % तक बढ़ोतरी
Add DNA as a Preferred Source

Pahalgam attack tourism impact: पहलगाम आतंकी हमले के बाद कश्मीर घाटी में टूरिज्म को बड़ा झटका लगा है. टूरिस्ट लगातार बुकिंग्स को कैंसिल कर रहे हैं. वहीं, अब टूरिस्ट कश्मीर के बजाए हिमाचल, उत्तराखंड को चुन रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिमाचल में 40 प्रतिशत बुकिंग बढ़ गई है. 

कश्मीर की बजाए यहां की बुकिंग कर रहा रहे टूरिस्ट

बीते मंगलवार को पलगाम की बैसरान घाटी में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी. भारत सरकार ने घटना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान पर सख्त कदम उठाए हैं. घाटी में हुए इस हमले के बाद टूरिस्ट डर गए हैं और लगातार बुकिंग्स को कैंसिल कर रहे हैं. अब टूरिस्ट कश्मीर के बजाए हिमाचल और उत्तराखंड की तरफ जा रहे हैं. सबसे ज्यादा बुकिंग मनाली, धर्मशाला, शमिला, डलहौजी, स्पीति, वैली, केरल और उत्तराखंड में की जा रही है.  


यह भी पढ़ें - Pahalgam Attack: पहलगाम आतंकी हमले में बड़ी लीड? टूरिस्ट्स से धर्म पूछने वाला खच्चर ऑपरेटर गिरफ्तार


 

अमरनाथ यात्रा पर भी असर

जुलाई महीने में अमरनाथ की यात्रा होनी है. इसका रास्ता भी पहलगाम से होकर जाता है. पहलगाम हमले के बाद यात्रियों ने अमरनाथ यात्रा की बुकिंग भी कैंसिल करवानी शुरू कर दी है. तेजी से कैंसिल होती बुकिंग्स के चलते ट्रैवल एजेंसियां भी परेशान हैं. वहीं, श्रीनगर से मुंबई और दिल्ली के लिए दो दिन से किराया बढ़ा हुआ है. एयरलाइंस 9 हजार से ज्यादा किराया ले रही हैं, जो सामान्य से अधिक है. 

 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.


 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement