Advertisement

PAK पर हमले के बाद तेज प्रताप यादव अलग ही तेवर में, कहा-'मैंने भी पायलट की ट्रेनिंग ले रखी, देश के लिए जान दे दूंगा'

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Latest News
PAK पर हमले के बाद तेज प्रताप यादव अलग ही तेवर में, कहा-'मैंने भी पायलट की ट्रेनिंग ले रखी, देश के लिए जान दे दूंगा'
Add DNA as a Preferred Source

Tej Pratap Yadav pilot training: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जवाब देते हुए भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' किया. इस हमले में पाकिस्तान के नौ आतंकी ठिकानों को स्वाहा कर दिया गया. भारत की इस कार्रवाई का इंतजार भारत के हर शख्स को था. अब इस हमले के बाद देश में देशभक्ति और जोश का माहौल है. इस बीच राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

तेज प्रताप ने क्या लिखा?

सोशल मीडिया साइट एक्स पर तेज प्रताप यादव ने लिखा, 'पायलट की ट्रेनिंग अगर देश के काम आ सकती है तो मैं तेज प्रताप यादव हर समय देश की सेवा के लिए तत्पर हूं. आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि मैंने भी पायलट की ट्रेनिंग ले रखी है और देश के लिए मेरी जान भी चली जाए तो अपने आपको भाग्यशाली समझूंगा. जय हिंद!' तेज प्रताप यादव ने इस पोस्ट के साथ ही ट्रेनिंग के दिनों की तस्वीर और लाइसेंस की फोटो भी शेयर की है.


यह भी पढ़ें - भारत-पाक के बीच तनाव को देखते हुए इस राज्य में बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, DM ने जारी किए आदेश


 

ऑपरेशन सिंदूर से जवाब

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों को मार दिया गया था. इस हमले का जवाब भारत ने ऑपरेशन सिंदूर से लिया. इस हमले में भारत ने पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया. भारत के इस हमले में आतंकवादी मसूद अजहर के परिवार के 14 लोग मारे गए. वहीं, पाकिस्तान को जान-माल का बहुत नुकसान हुआ.     

 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement