Advertisement

'हरियाणा की जीत हमारी, अब झारखंड और महाराष्ट्र की बारी', जानें क्या है बीजेपी की आगे की रणनीति

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के चुनाव परिणाम पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि 'हरियाणा की जीत हमारी है, अब झारखंड और महाराष्ट्र की बारी है.'

Latest News
'हरियाणा की जीत हमारी, अब झारखंड और महाराष्ट्र की बारी', जानें क्या है बीजेपी की आगे की रणनीति

BJP (File Photo)

Add DNA as a Preferred Source

हरियाणा में मिली बीजेपी की जीत से बीजेपी के कार्यकर्ता और समर्थक खासे उत्साहित हैं. साथ ही पार्टी का शिर्ष नेतृत्व आगे की तैयारियों में जुटा हुआ है. इसी बीच हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के चुनाव परिणाम पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि 'हरियाणा की जीत हमारी है, अब झारखंड और महाराष्ट्र की बारी है, हरियाणा की जनता ने न केवल तीसरी बार लगातार भाजपा की सरकार बनाकर एक नया रिकॉर्ड बनाया है, साथ ही उन लोगों को मुंहतोड़ जवाब दिया है जिन्होंने हरियाणा की पावन धरती को पहले किसान आंदोलन का अखाड़ा बनाया.'

'कांग्रेस की सारी कोशिशें असफल रहीं'
आगे उन्होंने बताया कि 'उनका काम नहीं बना तो अग्निवीर आंदोलन वहां निर्माण हुआ, उससे भी काम नहीं बना तो नूह में हिंदू मुसलमान के दंगे करा दिए, उससे भी काम नहीं बना तो कास्ट सेंसस का छलावा देने के लिए पूरा हरियाणा चुनाव में घूमे और कुछ नहीं बचा तो राहुल बाबा ने जलेबी की फैक्ट्री लगाने तक का वादा कर दिया.'


ये भी पढ़ें: Maharashtra News: चुनाव से पहले महाराष्ट्र को पीएम मोदी की बड़ी सौगात, 7,600 करोड़ की योजनाओं का करेंगे शिलान्यास


तेजस्वी यादव को लेकर कही ये बात
वहीं बंगले को लेकर तेजस्वी यादव के द्वारा दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि 'राजनीति में एक स्तर और एक सुचिता रखनी चाहिए, अगर ऐसा कोई विषय सामने आया है तो तेजस्वी यादव को बनता है कि जनता के सामने आकर वीडियो दिखा दे और सच्चाई बता दें, तथ्यों को साफ कर दें तो किसी के मन में कोई भ्रम नहीं रहेगा.'

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement