भारत
Raja Raghuvanshi Murder Case में नई जानकारी सामने आई है. इंदौर पुलिस ने बताया है कि सोनम रघुवंशी का राज कुशवाह नाम के शख्स से अफेयर था. शादी के बाद उसने राज के साथ मिलकर राजा के हत्या की साज़िश रची.
Raja Raghuvanshi Murder Case: इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या की वजह सामने आ गई है. इंदौर पुलिस ने जानकारी दी कि सोनम का अपने यहां काम करने वाले एक शख्स से प्रेम प्रसंग था. शादी के बाद अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसने राजा के हत्या की साजिश रची और हत्या के इरादे से ही उसे मेघालय लेकर गई.
सोनम रघुवंशी का प्लाईवुड का व्यापार है. उसकी कंपनी में राज कुशवाह नाम का शख्स बिलिंग का काम देखता है. राज उम्र में सोनम से पांच साल छोटा है. काम के सिलसिले में दोनों एक दूसरे के करीब आए. इसके बाद दोनों रिलेशनशिप में आ गए. इस साल 11 मई को सोनम और राजा रघुवंशी की शादी हुई. शादी के बाद भी सोनम और राज का एक-दूसरे से मिलना जारी रहा. दोनों ने मिलकर राजा की हत्या की साजिश रची.
हत्या के प्लान में राज ने अपने तीन दोस्तों विशाल सिंह, आनंद कुर्मी और आकाश राजपूत को शामिल किया. इन तीनों को राज और सोनम ने पहले ही गुवाहाटी भेज दिया था. वहां से तीनों आरोपी शिलॉन्ग पहुंचे थे. तीनों ने शिलॉन्ग में किराए पर बाइक ली थी और प्लान के मुताबिक, 23 मई को तीनों ने सोनम और राजा का पीछा किया. पीछा करते हुए डबल डेकर अरिया पर पहुंचे और फिर वहां पर राज की हत्या कर दी.
हत्या के बाद सोनम फरार हो गई. वह एक हफ्ते से दिन के समय में कहीं छुप जाती थी और रात के समय ट्रैवल कर रही थी. वह बनारस से गोरखपुर होते हुए नेपाल भागने की फिराक में थी. इस दौरान सर्विलांस और और लोकेशन ट्रैकिंग से उसकी तलाश जारी थी. सोनम ने यूपी के गाज़ीपुर के नंदगांव पुलिस थाने में सरेंडर कर दिया. उसे गिरफ्तार करके मेघालय लेकर जाने की तैयारी की जा रही है.
अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.