Advertisement

अडानी-हिंडनबर्ग केस में सुप्रीम कोर्ट ने बनाई एक्सपर्ट कमेटी, 2 महीने के भीतर SEBI सौंपेगी जांच रिपोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने अडानी-हिंडनबर्ग विवाद की जांच के लिए रिटायर्ड जजों की अध्यक्षा में एक समिति का गठन किया है.

अडानी-हिंडनबर्ग केस में सुप्रीम कोर्ट ने बनाई एक्सपर्ट कमेटी, 2 महीने के भीतर SEBI सौंपेगी जांच रिपोर्ट

सुप्रीम कोर्ट.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को अडानी हिंडनबर्ग विवाद की जांच करने के लिए रिटायर्ड जस्टिस एएम सप्रे की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया है. चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस जेबी पारदीवाला की बेंच ने एडवोकेट विशाल तिवारी, एमएल शर्मा, कांग्रेस नेता जया ठाकुर और अनामिका जायसवाल की याचिका पर यह आदेश दिया है.

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि समिति में जस्टिस ओपी भट, जस्टिस जेपी देवधर (रिटायर्ड), केवी कामत, नंदन नीलेकणि और सोमशेखर सुंदरेसन शामिल हैं. बेंच ने कहा है कि एक्सपर्ट कमेटी की अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस अभय मनोहर सप्रे करेंगे.

इसे भी पढ़ें- PM Modi करेंगे 52 साल के Rahul Gandhi के घर का सपना पूरा? BJP खुद ढूंढ रही जमीन


सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर क्या बोले गौतम अडानी?

गौतम अडानी ने सु्प्रीम कोर्ट का फैसला सामने आने के बाद ट्वीट किया, 'अडानी ग्रुप सुप्रीम कोर्ट के आदेश का स्वागत करता है. इससे सही तरीके से जांच प्रक्रिया पूरी हो सकेगी. सत्यमेव जयते.'


एक्सपर्ट कमेटी बताएगी सारे जवाब

एक्सपर्ट कमेटी पूरी स्थिति का आंकलन करेगी और 2 महीने के भीतर SEBI रिपोर्ट तैयार करेगी. कमेटी शेयर बाजार पर पड़े प्रभावों की भी जांच करेगी. समिति निवेशकों की जागरूकता को मजबूत करने के उपायों का सुझाव देगी और यह भी जांच करेगी कि अडानी ग्रुप या अन्य कंपनियों के संबंध में गारंटी मार्केट से संबंधित कानूनों का उल्लंघन किया गया है या नहीं.

कोर्ट ने गठित की है एक्सपर्ट कमेटी

सुप्रीम कोर्ट ने पिछली सुनवाई के दौरान कहा था कि कोर्ट हिंडनबर्ग रिपोर्ट की जांच के लिए गठित की जाने वाली समिति में शामिल करने के लिए केंद्र द्वारा सुझाए गए विशेषज्ञों के सीलबंद नामों को स्वीकार नहीं करेगा. इसके बाद अडानी ग्रुप के शेयर की कीमतें गिर गईं थीं और निवेशकों को भारी नुकसान हुआ. सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि अदालत विशेषज्ञों का चयन करेगी और पूरी पारदर्शिता बनाए रखेगी. (IANS-PTI इनपुट के साथ)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement