Advertisement

Vijay Karur Rally Stampede: एक्टर विजय की रैली में भगदड़ पर पीएम मोदी से लेकर राहुल गांधी तक, जानें किसने क्या कहा

Karur Rally Stampede Latest Updates: एक्टर विजय की रैली में भगदड़ उस समय मची जब वो मंच से भाषण दे रहे थे. आयोजकों के अनुमान से चार गुना भीड़ एक्टर की एक झलक देखने के लिए पहुंच गई.

Latest News
Vijay Karur Rally Stampede: एक्टर विजय की रैली में भगदड़ पर पीएम मोदी से लेकर राहुल गांधी तक, जानें किसने क्या कहा

Vijay Karur rally stampede

Add DNA as a Preferred Source

तमिलनाडु के करूर में एक्टर और टीवीके पार्टी के प्रमुख विजय की रैली में शनिवार को अचानक भगदड़ मच गई. इस हादसे में 38 लोगों ने जान गंवा दी, जबकि 50 से ज्यादा घायल हो गए. इस घटना को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने दुख जताया. आइये जानते किस नेता क्या कहा.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने लिखा, 'तमिलनाडु के करूर में भगदड़ जैसी स्थिति की वजह से हुई मौतों के मैं स्तब्ध और आहत हूं. शोकाकुल परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं और प्रार्थना है कि घायलों को जल्द से जल्द स्वास्थ्यलाभ मिले.'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर दुख जताते हुए एक्स पर पोस्ट किया, 'तमिलनाडु के करूर में राजनीतिक रैली के दौरान हुई दुखद घटना से बहुत दुख हुआ है. मेरा दिल उन पीड़ित परिवारों के साथ है, जिन्होंने अपनों को खो दिया. इस मुश्किल घड़ी में उन्हें हिम्मत देने की कामना करता हूं. सभी घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.'

गृहमंत्री अमित शाह ने पोस्ट किया, 'करुर में हुई भगदड़ में हुई मौतों से आहत हूं. मृतकों के परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं. ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें यह दुख सहने की शक्ति दें. कामना है कि घायलों को जल्द से जल्द स्वास्थ्य लाभ मिले.'

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने X पर लिखा, 'करुर में पॉलिटिकल रैली में हुई घटना से दुखी हूं. मृतकों के परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं और कामना है कि घायलों को जल्द से जल्द स्वास्थ्य लाभ मिले. मेरी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं से अपील है कि वो इस हादसे का शिकार हुए परिवारों की हरसंभव सहायता करें. राहत और बचाव कार्य में अथॉरिटीज़ की हरसंभव सहायता करें.'

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा, 'तमिलनाडु के करुर में हुई दुर्घटना से आहत हूं. इस दुखद घटना ने नई ज़िंदगियां छीन लीं. अपने परिजन को खोने वाले परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं. प्रभु श्री राम उन्हें शक्ति दें और मृतकों की आत्मा को शांति दें. घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना है.'

आम आदमी पार्टी संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लिखा, 'करूर में हुई इस भीषण भगदड़ में कई मासूम लोगों ने अपनी जान गंवा दी. महिलाओं और बच्चों की मौत ने पूरे देश को झकझोर दिया है. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति दें और शोकाकुल परिवारों को यह असहनीय दुख सहने की शक्ति प्रदान करें.'

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement