Advertisement

आचार्य किशोर कुणाल को पद्मश्री मिलने पर खुश नहीं परिवार, पत्नी ने कह दी ये बात

आचार्य किशोर कुणाल को पद्मश्री सम्मान मिलने पर उनकी पत्नी ने असंतुष्टि जताई है. परिवार का मानना है कि वह इशसे बड़ा पुरस्कार डिजर्व करते थे.

Latest News
आचार्य किशोर कुणाल को पद्मश्री मिलने पर खुश नहीं परिवार, पत्नी ने कह दी ये बात
Add DNA as a Preferred Source

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा बिहार की सात प्रतिष्ठित हस्तियों को पद्म पुरस्कार दिए जाने घोषणा की गई है. इन सात हस्तियों में लोक सेवक किशोर कुणाल का नाम भी शामिल हैं. कुणाल किशोर को पद्मश्री दिए जाने की घोषणा की गई है. हालांकि, किशोर कुणाल की पत्नी अनिता कुणाल ने पद्मश्री सम्मान को लेकर अंसतुष्टि जताई है. उनका मानना है कि वह इससे बड़ा परस्कार डिसर्व करते थे. परिवार का मानना है कि उन्हें पद्म विभूषण या भारत रत्न मिलना चाहिए. 

पुत्र ने कही ये बात 
आचार्य किशोर कुणाल के पुत्र सायण कुणाल ने कहा कि सिविल सेवा में उन्हें पद्मश्री दिया जा रहा है और इस फैसले से वह काफी खुश हैं. उन्होंने बताया कि उन्हें दिल्ली में रहने वाले एक शुभचिंतक ने इस बात की जानकारी 23 जनवरी को दी थी. उन्हें बताया गया कि उनके पिताजी को पद्मश्री मिलने जा रहा है. बिहार सरकार ने भी उनके लिए पद्म विभूषण की मांग की थी, लेकिन उन्हें पद्मश्री मिला है इससे वह निराश नहीं है. उनका मानना है कि कोई भी पुरस्कार उनके पिता के कद को जस्टिफाई नहीं कर सकता है.  

ये भी पढ़ें-क्या शादी के लिए मना करना, आत्महत्या के लिए उकसाना है? सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

पत्नी ने जताई असंतुष्टि 
दिवंगत आचार्य किशोर कुणाल की पत्नी अनीता कुणाल ने कहा कि पद्मश्री के पुरस्कार से वह खुश तो है लेकिन इससे बड़ा पुरस्कार भी उन्हें आगे मिलना चाहिए. आगे वह उम्मीद करती हैं कि इस दिशा में भी मांग की जाएगी. उन्हें इस बार कोई उम्मीद नहीं थी कि पद्म पुरस्कार मिलेगा क्योंकि काफी देर हो चुकी थी. लेकिन बिहार सरकार ने पद्म विभूषण के अनुशंसा की, और इसे ही भारत सरकार ने मानते हुए पद्मश्री दिया यही बहुत बड़ी बात है. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Advertisement
Advertisement

Advertisement