Advertisement

ममता बनर्जी की जगह अभिषेक बनर्जी बनेंगे CM, टीएमसी नेता ने बता दी तारीख

Mamata Banerjee: टीएमसी के एक प्रवक्ता ने कहा है कि आगे चलकर अभिषेक बनर्जी पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में ममता बनर्जी की जगह लेंगे.

ममता बनर्जी की जगह अभिषेक बनर्जी बनेंगे CM, टीएमसी नेता ने बता दी तारीख

Mamata Banerjee and Abhishek Banerjee

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की मुखिया ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी बीते कुछ सालों में उनके उत्तराधिकारी के रूप में उभरे हैं. कई बार चर्चाएं भी होती हैं कि ममता बनर्जी के बाद अभिषेक बनर्जी ही पार्टी और सरकार पर काबिज हो सकती हैं. इस बीच तृणमूल कांग्रेस के एक प्रवक्ता ने ही कह दिया है कि अभिषेक बनर्जी मुख्यमंत्री के रूप में ममता बनर्जी की जगह लेंगे. टीएमसी के इस प्रवक्ता ने बाकायदा टाइमलाइन भी बता दी है कि आखिर कब अभिषेक बनर्जी पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बनने वाले हैं.

पश्चिम बंगाल के चुचुरा में मीडिया को संबोधित करते हुए टीएमसी के प्रवक्ता कुणाल घोष ने तृणमूल के भविष्य के बारे में बताया. कुणाल घोष ने कहा कि ममता बनर्जी 2036 तक पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनी रहेंगी और उसके बाद अभिषेक बनर्जी उनकी जगह लेंगे. बता दें कि ममता बनर्जी के बाद अभिषेक बनर्जी ही पार्टी में नंबर दो की हैसियत रखते हैं. फिलहाल वह टीएमसी के लोकसभा सांसद और पार्टी महासचिव हैं.

यह भी पढ़ें- राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में आडवाणी और जोशी को नहीं बुलाया, जानिए वजह

'दीदी की अगुवाई में लड़ेंगे चुनाव'
पार्टी के बारे में बात करते हुए कुणाल घोष ने कहा, 'हम पुष्टि कर रहे हैं कि हम ममता दीदी की अगुवाई में ही चुनाव लड़ेंगे लेकिन अभिषेख बनर्जी हमारे सेनापति होंगे. दीदी 2036 तक CM रहेंगी और उसके बाद अभिषेक को कमान सौंप दी जाएगी. पश्चिम बंगाल की सत्ता पर कब्जा करने का दिवास्वप्न देखने वाले सभी लोग सपना देखना बंद कर दें क्योंकि वे उसे पूरा नहीं कर पाएंगे.'

यह भी पढ़ें- पहाड़ों की बर्फीली हवा ने गिराया दिल्ली का पारा, दिन में भी कंपकंपी वाली ठंड

बता दें कि इसी साल नवंबर के आखिर में अभिषेक बनर्जी ने कहा था, 'चाहे राजनीति में हो या किसी अन्य क्षेत्र में, मेरा मानना है कि उम्र की सीमा तय होनी चाहिए. जो काम 35 या 50 वाले कर सकते हैं, वह 80 की उम्र वाले नहीं कर सकते हैं.' हालांकि, बाद में उन्होंने सफाई भी दी थी कि वह किसी को दोष नहीं दी थी. गौरतलब है कि ममता बनर्जी फिलहाल 68 साल की हैं और अपना यह कार्यकाल पूरा करने तक वह 71 साल की हो जाएंगी.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement