Advertisement

'आतिशी ने तो बाप ही बदल लिया' BJP उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी का एक और विवादित बयान

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी पर विवादित बयान देने के बाद अब दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी पर बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी के बोल बिगड़े हैं. आतिशी को लेकर बिधूड़ी ने कहा है कि उन्होंने तो बाप ही बदल लिया.

Latest News
'आतिशी ने तो बाप ही बदल लिया' BJP उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी का एक और विवादित बयान
Add DNA as a Preferred Source

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी पर विवादित बयान देने के बाद अब दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को लेकर बीजेपी उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है. एक रैली में उन्होंने कहा कि आतिशी ने बाप बदल लिया. पहले ये मार्लेना थीं और अब सिंह हो गई हैं. यही इनका चरित्र है. 

क्या है बिधूड़ी का विवादित बयान 
भाजपा नेता और कालकाजी विधानसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने दिल्ली में एक रैली के दौरान ने कहा, 'आतिशी ने बाप बदल लिया. पहले ये मार्लना थीं अब सिंह हो गईं. केजरीवाल ने बच्चों की कसम खाई थी कि भ्रष्टाचारी कांग्रेस के साथ नहीं जाऊंगा. अब आतिशी ने बाप बदल लिया. इनके माता-पिता ने नौजवानों की हत्या करने के दोषी अफजल गुरु की फांसी की माफी के लिए याचिका दायर की थी.'  ये इनका चरित्र है. 


यह भी पढ़ें - 'प्रियंका गांधी के गाल जैसी बना देंगे सड़कें', BJP नेता रमेश बिधूड़ी का विवादित बयान, भड़की कांग्रेस


 

प्रियंका गांधी पर भी दिया विवादित बयान
बीजेपी नेता रमेश इससे पहले कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी पर भी विवादित बयान दे चुके हैं. उन्होंने कहा था कि चुनाव जीतने के बाद वह कालकाजी की सभी सड़कों को प्रियंका गांधे के गालों जैसा बना देंगे. हालांकि, उनके इस बयान की कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने कड़ी निंदा की. बाद में बिधूड़ी ने अपने बयान पर सफाई दी कि उनका बयान लालू यादव द्वारा हेमा मालिनी पर की गई टिप्पणी के संदर्भ में था. फिर भी अगर किसी को उनके बयान से दुख हुआ है तो इसके लिए वह हृदय से खेद प्रकट कर रहे हैं. 

 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement