Advertisement

आतिशी कैबिनेट में ये नेता होंगे मंत्री, 21 सितंबर को सीएम के साथ लेंगे शपथ, आ गई लिस्ट

दिल्ली में 21 सितंबर को आतिशी सीएम पद की शपथ लेने जा रही हैं. इसके साथ ही दिल्ली कैबिनेट में 5 विधायक भी मंत्री पद की शपथ लेंगे. आइए जानते हैं कि कौन हैं आतिशी कैबिनेट के नए मंत्री.

Latest News
आतिशी कैबिनेट में ये नेता होंगे मंत्री, 21 सितंबर को सीएम के साथ लेंगे शपथ, आ गई लिस्ट
Add DNA as a Preferred Source

दिल्ली के पूर्व सीएम केजरीवाल के पद से इस्तीफा देने के बाद आतिशी को दिल्ली के सीएम के रूप में चुना गया है. आतिशी 21 सितंबर को सीएम पद की शपथ लेने जा रही हैं. इसी के साथ आतिशी के कैबिनेट दल के नेताओं का चुनाव भी हो चुका हैं. आतिशी कैबिनेट में 5 विधायकों को शामिल किया गया है. 

दिल्ली के कैबिनेट मंत्रियों गोपाल राय, कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज और इमरान हुसैन के अलावा मुकेश अहलावत कैबिनेट मंत्री बनेंगे. इनमें से मुकेश अहलावत को पहली बार दिल्ली कैबिनेट का हिस्सा बनने जा रहे हैं. मुकेश अहलावत की बाते करें तो वह  सुल्तानपुर माजरा से आम आदमी पार्टी के विधायक हैं. इतना ही नहीं मुकेश आम आदमी पार्टी के मुख्य दलित नेताओं से एक हैं. 

आतिशी कैबिनेट के पांच नेताओं में से चार चेहरे पहले भी मंत्री रह चुके हैं. ऐसे में मुकेश अहलावत को मंत्री चुनने के पीछे विधानसभा चुनाव से जुड़ी पार्टी के प्लानिंग हो सकती है. दिल्ली में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं और मुकेश अहलावत दलित नेता हैं. इसी समीकरण को सही साबित करने के लिए पार्टी ने उन्हें मौका दिया है.

दिल्ली विधानसभा चुनाव की बात करें तो दिल्ली में मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल फरवरी 2025 तक हैं. इसके बाद प्रदेश में कभी भी विधानसभा चुनाव हो सकते हैं. यानी कि दिल्ली की नई सीएम करीब 5 महीने तक दिल्ली की सत्ता की कार्यभार संभालेंगी. आतिशी सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित के बाद दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement