Advertisement

AAP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, केजरीवाल-आतिशी के अलावा इन दिग्गजों का नाम

AAP Star Campaigner List: दिल्ली में 5 फरवरी को वोट डाले जाएंगे. जबकि चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे. नई दिल्ली चुनाव प्रचार के दौरान अरविंद केजरीवाल मोमो खाते नजर आए

Latest News
AAP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, केजरीवाल-आतिशी के अलावा इन दिग्गजों का नाम

AAP star campaigners list

Add DNA as a Preferred Source

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है. पार्टी ने अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री आतिशी, पंजाब के सीएम भगवंत मान, मनीष सिसोदिया और सुनिता केजरीवाल के अलावा दिल्ली और पंजाब के कई मंत्रियों का नाम शामिल है.

AAP सांसद संजय सिंह, गोपाल राय, हरभजन सिंह, सौरभ भारद्वाज, दिलीप पांडेय, रामनिवास गोयल, गुलाब सिंह और ऋतुराज गोविंद स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है.

केजरीवाल ने खाया 'वेज मोमो'
आप ने केजरीवाल ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें वह नई दिल्ली में एक दुकान पर 'वेज मोमो' खाते नजर आ रहे हैं. पूर्व सीएम अपने समर्थकों की जय-जयकार के बीच 'स्टीम्ड मोमो' खा रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘मोमो और दिल्लीवासियों के बीच का रिश्ता कुछ ज्यादा ही गहरा है नई दिल्ली में चुनाव प्रचार के दौरान एक मोमो विक्रेता केजरीवाल को खाने के लिए मोमो दे रहा है.’ 

Aam Aadmi Party star campaigners list

साल 2013 से नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से विधायक केजरीवाल को बीजेपी के प्रवेश वर्मा और कांग्रेस के संदीप दीक्षित टक्कर देते आ रहे हैं. वीडियो में आप प्रमुख को विक्रेता से 'वेज मोमो' का एक टुकड़ा मांगते हुए सुना जा सकता है. फिर वह प्लेट से एक टुकड़ा उठाते हैं और अन्य लोगों को भी अपने साथ खाने के लिए कहते हैं.

विक्रेता ने केजरीवाल से पूछा, ‘चटनी खाते हो?’ तो उन्होंने कहा, ‘नहीं’ दिल्ली विधानसभा के लिए चुनाव 5 फरवरी को होंगे. चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे.

खबर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement