भारत
नवंबर की शुरुआत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिससे देश के कई हिस्सों में आंधी-तूफान और बारिश के साथ ठंड बढ़ेगी. मौसम विभाग के अनुसार, 3 से 5 नवंबर के बीच कई राज्यों में बारिश से न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट आएगी.
देश भर के कई राज्यों में 5 नवंबर तक मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा. इसे देखते हुए, मौसम विभाग (IMD) ने पूर्वोत्तर और दक्षिण-पूर्व के कुछ राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में बारिश के साथ-साथ कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान है. वहीं दिल्ली-एनसीआर, पंजाब और हरियाणा समेत उत्तर-पश्चिम भारत में इस पूरे सप्ताह मौसम शुष्क रहेगा. इन राज्यों में न्यूनतम तापमान 15 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है. यह सामान्य से थोड़ा ज़्यादा हो सकता है, लेकिन सुबह और देर रात हल्की ठंड का एहसास होने लगेगा.
नवंबर की शुरुआत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिससे देश के कई हिस्सों में आंधी-तूफान और बारिश के साथ ठंड बढ़ेगी. मौसम विभाग के अनुसार, 3 से 5 नवंबर के बीच कई राज्यों में बारिश से न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट आएगी, जिससे नवंबर के दूसरे हफ्ते से कड़ाके की ठंड पड़ने लगेगी.
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के वैज्ञानिकों का अनुमान है कि 1 से 5 नवंबर 2025 के बीच मौसम में उतार-चढ़ाव रहेगा. आईएमडी ने पूर्वोत्तर और दक्षिण-पूर्वी क्षेत्रों के कुछ राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जबकि उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में बारिश नहीं हो सकती है, लेकिन तेज शीतलहर चलने की आशंका है. उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश के कारण तापमान में गिरावट जारी रहेगी, जिससे सुबह और शाम को ठंड बढ़ेगी.
राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. वहीं पूर्वी राजस्थान के कोटा, उदयपुर और अजमेर संभाग में गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है. हालांकि, 5 नवंबर से पूरे राज्य में मौसम शुष्क हो जाएगा और न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी, जिससे ठंड बढ़ जाएगी. मौसम विभाग के अनुसार, 3 नवंबर को तटीय आंध्र प्रदेश में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इसके अतिरिक्त, उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में वर्षा की गतिविधि कम हो जाएगी और न्यूनतम तापमान में उल्लेखनीय गिरावट के साथ ठंड शुरू हो जाएगी.
पहाड़ी राज्यों की बात करें तो 3 से 5 नवंबर के बीच जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में एक नया पश्चिमी विक्षोभ विकसित हो रहा है. इसके चलते ऊपरी इलाकों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश की संभावना है. दक्षिण भारत के केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में छिटपुट बारिश जारी रह सकती है, लेकिन कोई बड़ा अलर्ट नहीं है. गुजरात में इस दौरान मौसम शुष्क रहने और रात के तापमान में मामूली गिरावट की संभावना है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से