Advertisement

आज का मौसम, 9 अगस्त: दिल्ली-NCR में आज भी भारी बारिश, 14 राज्यों के लिए अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और केरल समेत 14 से ज्यादा राज्यों में तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

Latest News
आज का मौसम, 9 अगस्त: दिल्ली-NCR में आज भी भारी बारिश, 14 राज्यों के लिए अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट (Image Source- ANI)

Add DNA as a Preferred Source
  • दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम में हल्की से मध्यम बारिश के साथ येलो अलर्ट जारी
  • 13 अगस्त तक जारी रहेगा बूंदाबांदी का सिलसिला
  • यूपी के कई जिलों में 50 से 55 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और बारिश का अनुमान
  • हिमाचल में मूसलाधार बारिश के चलते 185 से ज्यादा सड़कें बंद और ऑरेंज अलर्ट जारी

Aaj Ka Mausam 9 August 2026: देशभर में मानसून पूरी तरह मेहरबान है और मौसम विभाग ने देश के बड़े हिस्से में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. अगर आप भी अगले कुछ दिनों में कहीं निकलने का प्लान बना रहे हैं, तो मौसम का हाल जरूर जान लें. दिल्ली के कई इलाकों में आज (9 अगस्त 2026) सुबह से हल्की बारिश हो रही है. 

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी के आसपास के इलाकों जैसे नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी बादलों की आवाजाही बनी रहेगी. मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR में पूरे दिन हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है और येलो अलर्ट जारी किया है. इस बार अगस्त की शुरुआत से ही दिल्ली में जबरदस्त पानी बरसा है, जिसने पिछले 15 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. 

यूपी के कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी

13 अगस्त तक दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद में बीच-बीच में बूंदाबांदी और रिमझिम बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. बात करें मेरठ की, तो पश्चिमी यूपी के इस शहर में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की आशंका है. इसके अलावा गाजियाबाद और नोएडा समेत यूपी के कई जिलों जैसे मथुरा, आगरा, कानपुर, प्रयागराज और झांसी में 50 से 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. पूर्वांचल से लेकर बुंदेलखंड तक मौसम का मिजाज काफी सख्त रहने वाला है.

उत्तर और पूर्वोत्तर भारत में आफत की बारिश

पहाड़ी राज्यों में हालात थोड़े चिंताजनक हैं. हिमाचल प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मूसलाधार बारिश और भूस्खलन की वजह से मंडी, कुल्लू और शिमला समेत राज्य की करीब 185 सड़कें बंद हो चुकी हैं. पहाड़ों पर 14 अगस्त तक मौसम ऐसा ही बिगड़ा रहेगा.

उधर जम्मू-कश्मीर में खराब मौसम और भारी बारिश की आशंका को देखते हुए अमरनाथ यात्रा को एहतियातन रोक दिया गया है. जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा से कोई समझौता न हो. पूर्वोत्तर भारत के राज्यों, जैसे असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भी मूसलाधार बारिश का दौर जारी है. वहीं, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के मैदानी इलाकों में मानसूनी हवाएं पूरी तरह सक्रिय हैं, जिससे इन राज्यों में पानी बरस रहा है.

दक्षिण और पश्चिम भारत का मौसम

महाराष्ट्र के कोंकण, गोवा और गुजरात के कई इलाकों में अच्छी बारिश हो रही है. दक्षिण भारत की बात करें तो केरल में मौसम विभाग ने हाई अलर्ट घोषित किया है. पथानामथिट्टा, वायनाड और कन्नूर समेत 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट है. केरल के तटीय इलाकों में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है.

इसके अलावा कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में भी आंधी-तूफान और बिजली कड़कने के साथ भारी बारिश के आसार हैं. कुल मिलाकर, दिल्ली, यूपी, राजस्थान, हिमाचल, उत्तराखंड और बिहार समेत देश के करीब 14 राज्यों में मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान में होगा तख्तापलट या जेल से बाहर आएंगे इमरान खान? आसिम मुनीर का अगला प्लान क्या है

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement