Advertisement

आज का मौसम, 22 जुलाई: 18 राज्यों में मूसलाधार बारिश और तूफानी हवाओं की चेतावनी, जानिए दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

Weather Update Today: उत्तर भारत से लेकर पूर्वोत्तर तक कुल 18 राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है.

Latest News
आज का मौसम, 22 जुलाई: 18 राज्यों में मूसलाधार बारिश और तूफानी हवाओं की चेतावनी, जानिए दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अनुमान (Image Source- ANI)

Add DNA as a Preferred Source
  • देश के 18 राज्यों में अगले 3-4 दिनों तक भारी बारिश का खतरा बना रहेगा
  • बारिश के साथ 40 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है
  • हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट'जारी किया गया है
  • दिल्ली में आज बादल छाए रहने के साथ तेज बारिश का अनुमान है

Aaj Ka Mausam 22 July 2026: देश के बड़े हिस्से में मानसून पूरी तरह मेहरबान है और अगले 3 से 4 दिनों तक बारिश का यह दौर थमने वाला नहीं है. मौसम विभाग (IMD) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर, मध्य और पूर्वोत्तर भारत के करीब 18 राज्यों में आज (22 जुलाई 2026) भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

बादलों की कड़क के साथ 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है. पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड का खतरा मंडरा रहा है, जबकि दक्षिण भारत के राज्यों में फिलहाल बारिश थोड़ी सुस्त रहेगी. अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में तेज हवाओं और ऊंची लहरों के खतरे को देखते हुए मौसम विशेषज्ञों ने मछुआरों को 22 से 25 जुलाई तक समुद्र में न जाने की सख्त सलाह दी है.

18 राज्यों में मूसलाधार बारिश और बाढ़ का खतरा

मौसम विज्ञानियों के अनुसार, हरियाणा और उसके आसपास निचले वायुमंडल में एक चक्रवातीय हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. इसके असर से अगले कुछ घंटों में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, गुजरात, ओडिशा, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, केरल और तेलंगाना समेत 18 राज्यों में झमाझम बारिश हो सकती है. निचले इलाकों में पानी भरने और बाढ़ जैसे हालात बनने की भी आशंका है.

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम? 

राजधानी में आज दिन भर बादल छाए रहेंगे. मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ तेज बारिश और 50 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान जताया है. आज पारा 32°C (अधिकतम) और 23°C (न्यूनतम) के आसपास रहेगा. 23 जुलाई से बारिश में थोड़ी कमी आएगी और 24-25 जुलाई को मौसम फिलहाल शांत रहने की उम्मीद है.

उत्तर प्रदेश में पूरे हफ्ते जारी रहेगा बदरा का बरसना

यूपी के पश्चिमी और पूर्वी, दोनों हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट है. मेरठ, बिजनौर, आगरा, बरेली से लेकर प्रयागराज, कौशांबी, मिर्जापुर और सोनभद्र तक के जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश होगी. पूर्वी यूपी में 23-24 और 26-27 जुलाई को भारी बारिश का अंदेशा है, वहीं पश्चिमी इलाकों में भी 27 जुलाई तक पानी गिरता रहेगा.

पहाड़ी राज्यों का हाल 

पहाड़ों पर बारिश इस समय आफत बनकर बरस रही है. मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, सोलन और सिरमौर जैसे जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. अत्यधिक भारी बारिश के चलते नदी-नालों का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है.

उत्तराखंड के देहरादून, नैनीताल, टिहरी, चमोली और पिथौरागढ़ समेत लगभग सभी जिलों में 27 जुलाई तक रुक-रुक कर तेज बारिश और भूस्खलन का खतरा बना रहेगा. जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर, जम्मू, अनंतनाग, डोडा और किश्तवाड़ समेत अधिकांश इलाकों में 24 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट है. 50 किमी/घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाएं और लैंडस्लाइड से रास्ते बाधित हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Rahul Gandhi का मास्टरप्लान! राहुल-प्रियंका समेत अखिलेश को उठा ले गई पुलिस; जानें पूरी कहानी

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement