Advertisement

आज का मौसम, 20 जुलाई: मानसून फिर हुआ एक्टिव, 20 राज्यों में भारी बारिश के आसार, दिल्ली में येलो अलर्ट

Delhi Weather News Today: दिल्ली-एनसीआर में उमस भरी गर्मी झेल रहे लोगों के लिए मौसम विभाग (IMD) ने राहत की खबर दी है.

Latest News
आज का मौसम, 20 जुलाई: मानसून फिर हुआ एक्टिव, 20 राज्यों में भारी बारिश के आसार, दिल्ली में येलो अलर्ट

कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट (Image Source- ANI)

Add DNA as a Preferred Source
  • दिल्ली, नोएडा समेत पूरे एनसीआर में 23 जुलाई तक लगातार बारिश की संभावना है
  • मंगलवार और बुधवार को भारी बारिश का विशेष अलर्ट जारी किया गया है
  • हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर जैसे पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश और भूस्खलन का खतरा है
  • पंजाब, हरियाणा, यूपी और बिहार में 25 जुलाई तक मानसून सक्रिय रहेगा

Aaj ka Mausam 20 July 2026: दिल्ली-एनसीआर में रहने वालों के लिए मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. अगर आप दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम या गाजियाबाद में रहते हैं, तो आने वाले दिनों में घर से निकलते वक्त छाता और रेनकोट साथ रखना बिल्कुल न भूलें. मौसम विभाग (IMD) की मानें तो 20 से 23 जुलाई के बीच पूरे दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश होने के पूरे आसार बन रहे हैं.

सोमवार (20 जुलाई 2026) की सुबह से ही आसमान में काले बादलों ने डेरा डाल रखा है, जिससे उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद जगी है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आज दिल्ली और इसके आस-पास के इलाकों में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने खासतौर पर 21 और 22 जुलाई यानी मंगलवार और बुधवार के लिए एक बड़ा अलर्ट जारी किया है. इस दौरान दिल्ली के साथ-साथ नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ जोरदार बारिश हो सकती है. मेरठ और गाजियाबाद के इलाकों में भी मौसम काफी करवट बदलेगा और 20 से 24 जुलाई के बीच यहां अच्छी-खासी बारिश देखने को मिल सकती है. 

गुरुग्राम में हो सकती है बारिश

गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी 23 जुलाई तक बारिश का यह दौर लगातार बना रहेगा. इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं, जिससे मौसम तो सुहाना होगा लेकिन सड़कों पर निकलने वालों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.

पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम का मिजाज सख्त 

सिर्फ दिल्ली-एनसीआर ही नहीं, बल्कि इसके पड़ोसी राज्यों में भी मानसून पूरी तरह एक्टिव है. हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर जैसे पहाड़ी इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. वहीं मैदानी इलाकों की बात करें तो पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में भी अगले चार-पांच दिनों तक आंधी-तूफान के साथ बरसात का सिलसिला थमेगा नहीं. यूपी और बिहार के कई जिलों में भी 25 जुलाई तक मानसून मेहरबान रहने वाला है.

इसके अलावा पूर्वोत्तर के राज्यों (असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश) में बिजली गिरने और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विशेषज्ञों और स्थानीय प्रशासन ने बदलते मौसम को देखते हुए लोगों के लिए कुछ जरूरी गाइडलाइंस जारी की हैं. दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम जैसे शहरों में भारी बारिश के बाद वॉटरलॉगिंग एक बड़ी समस्या बन जाती है. इसलिए जलभराव वाले रास्तों पर जाने से बचें, खासकर अंडरपास के नीचे गाड़ी न ले जाएं.

सफर की प्लानिंग सोच-समझकर करें

अगर आप इन दिनों उत्तराखंड या हिमाचल जैसे पहाड़ी इलाकों में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो उसे कुछ दिनों के लिए टाल दें. वहां भूस्खलन और नदियों का जलस्तर बढ़ने का खतरा काफी ज्यादा है. तेज हवाओं और आंधी के दौरान खुले में रहने से बचें और बिजली के खंभों या पेड़ों के नीचे गाड़ी पार्क न करें.

ये भी पढ़ें- FIFA World Cup Winners List: स्पेन ने जीता दूसरा खिताब, इस टीम के नाम सबसे ज्यादा ट्रॉफी; देखें विनर लिस्ट

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement