Advertisement

आज का मौसम, 19 जुलाई: दिल्ली-NCR वाले भारी बारिश के लिए रहें तैयार, तेज रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Delhi Weather News Today: उत्तर भारत में मानसून की रफ्तार तेज होते ही भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-NCR और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है.

Latest News
आज का मौसम, 19 जुलाई: दिल्ली-NCR वाले भारी बारिश के लिए रहें तैयार, तेज रफ्तार से चलेंगी हवाएं

दिल्ली-एनसीआर में बदलेगा मौसम का मिजाज (File Photo- IANS)

Add DNA as a Preferred Source
  • दिल्ली-NCR में आज हल्की से मध्यम बारिश की संभावना 
  • इस दौरान 40 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है
  • पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 19 से 24 जुलाई के बीच भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई 
  • गुरुग्राम और फरीदाबाद में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है

Aaj ka Mausam 19 July 2026: उत्तर भारत समेत देश के कई राज्यों में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, कई चक्रवाती परिसंचरण और ट्रफ लाइनों के प्रभाव से उत्तर-पश्चिम भारत में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है. मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश और दिल्ली समेत देश के 15 राज्यों में हल्की से लेकर अत्यंत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

इस दौरान 40 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है. इस मानसूनी सिस्टम का सबसे मुख्य असर दिल्ली-NCR और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों पर देखने को मिलने वाला है.

दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?

देश की राजधानी दिल्ली में मौसम विभाग ने 'येलो अलर्ट' जारी किया है. रविवार (19 जुलाई 2026) को दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है. बारिश से पहले और उसके दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलेंगी, जिनकी गति बीच-बीच में 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक भी पहुंच सकती है.

हालांकि, बारिश के बावजूद हवा में नमी के कारण लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.

नोएडा, ग्रेटर नोएडा का मौसम कैसा रहेगा? 

दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के इलाकों यानी नोएडा (गौतमबुद्ध नगर), ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार, इन क्षेत्रों में 19 से 24 जुलाई के बीच व्यापक रूप से मूसलाधार बारिश होने की आशंका है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सक्रिय हो रहे इस मजबूत मानसूनी सिस्टम के कारण गाजियाबाद और नोएडा में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट है. स्थानीय प्रशासन ने भी जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए तैयारी शुरू कर दी है.

यूपी के अन्य शहरों में भारी बारिश का अनुमान

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहर मेरठ और उसके आसपास के जिलों जैसे हापुड़, बागपत और बुलंदशहर में भी मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. 19 से 24 जुलाई के दौरान मेरठ और आसपास के क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तेज बौछारें पड़ने की उम्मीद है. इस दौरान कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश भी हो सकती है, जिससे खड़ी फसलों और निचले इलाकों में जलभराव का खतरा बढ़ गया है.

गुरुग्राम और फरीदाबाद में कैसा रहेगा मौसम? 

हरियाणा के हिस्से वाले NCR क्षेत्रों यानी गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी मानसून की रफ्तार तेज होने वाली है. मौसम विभाग ने हरियाणा के लिए भी तेज हवाओं और आकाशीय बिजली चमकने के साथ बारिश की चेतावनी दी है. गुरुग्राम और फरीदाबाद में तेज हवाओं के साथ बारिश होने से तापमान में गिरावट आएगी, जिससे पिछले कुछ दिनों से जारी उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी.

पहाड़ों पर आफत की बारिश

पहाड़ी राज्यों में भी मौसम बेहद खराब रहने वाला है. हिमाचल प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण शिमला, मंडी और कुल्लू में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में भी अगले 4-5 दिनों तक भारी बारिश, भूस्खलन और अचानक बाढ़ का खतरा बना हुआ है, जिसके चलते पर्यटकों और स्थानीय निवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. 

ये भी पढ़ें- अमेरिका के साथ अब कोई समझौता लागू नहीं...ईरान ने किया बड़ा ऐलान, कहा- 'हमलावरों को सबक सिखाना है'

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement