Advertisement

आज का मौसम, 17 अगस्त: बंगाल-बिहार से दिल्ली तक मूसलाधार बारिश का अलर्ट, तेज रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मौसम विभाग ने अगले एक हफ्ते तक उत्तर, पूर्व और मध्य भारत के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.

Latest News
आज का मौसम, 17 अगस्त: बंगाल-बिहार से दिल्ली तक मूसलाधार बारिश का अलर्ट, तेज रफ्तार से चलेंगी हवाएं

कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट (Image Source- ANI)

Add DNA as a Preferred Source

Aaj Ka Mausam 17 August 2026: इस साल मानसून की शुरुआत में डर था कि इस बार अल नीनो के चक्कर में खेल बिगड़ जाएगा और बारिश कम होगी, लेकिन राहत की बात यह रही कि ऐसा कुछ खास हुआ नहीं. लोकल वेदर सिस्टम ने अल नीनो को हावी होने ही नहीं दिया. बंगाल की खाड़ी में एक के बाद एक नए सिस्टम बनते गए और देश भर में बादलों की आवाजाही बनी रही.

हालांकि, मौसम के जानकारों का कहना है कि यह अल नीनो साल के अंत तक पूरी तरह से पैर पसार लेगा, जिसका सीधा असर आने वाली सर्दियों पर पड़ सकता है और ठंड का मिजाज बदल सकता है. फिलहाल की बात करें तो मौसम विभाग का कहना है कि अगले एक हफ्ते तक मानसून पूरे फॉर्म में रहने वाला है. बंगाल की खाड़ी में एक बार फिर कम दबाव का क्षेत्र तैयार हो चुका है. इसका असर यह होगा कि पूरब से लेकर उत्तर भारत और मध्य भारत के तमाम राज्यों में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. 

दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम?

अगर राज्यों के हिसाब से देखें, तो उत्तर भारत में 17-18 अगस्त को दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में जोरदार बारिश का अनुमान जताया गया है. उत्तर प्रदेश का माहौल भी काफी भीगा-भीगा रहने वाला है. पश्चिमी और पूर्वी यूपी में अगले तीन-चार दिनों तक भारी बारिश के साथ-साथ बादल गरजने और बिजली कड़कने का पूरा अंदेशा है. 

पहाड़ों पर भी आफत कम नहीं

मानसून की रेखा अपनी जगह से थोड़ा उत्तर की तरफ खिसकी हुई है, इसलिए पहाड़ों पर भी आफत कम नहीं है. उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में कई दिनों तक मूसलाधार बारिश हो सकती है, जिससे लैंडस्लाइड जैसी दिक्कतों का खतरा बढ़ जाता है. दूसरी तरफ, पूर्वी भारत के राज्यों जैसे बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में बादलों ने पूरी तरह से डेरा डाल रखा है. 

इन राज्यों में भी भारी बारिश का अलर्ट

ओडिशा और बंगाल के कुछ हिस्सों में तेज बारिश की चेतावनी दी गई है. झारखंड और बिहार में भी अगले तीन-चार दिनों तक पानी बरसने का पूरा माहौल बना हुआ है. पूर्वोत्तर के राज्यों असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड, में तो वैसे भी बारिश का लंबा दौर चलता है, और इस बार भी 22 अगस्त तक वहां रुक-रुक कर भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है. 

मध्य भारत की बात करें तो मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ भी पीछे नहीं रहने वाले हैं. इन दोनों राज्यों में लगभग पूरे हफ्ते अच्छी-खासी बारिश होने की उम्मीद है. खासकर एमपी के कुछ इलाकों में हफ्ते के बीच में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है, जिससे नदी-नाले उफान पर आ सकते हैं. 

मछुआरों के लिए चेतावनी जारी

मौसम के इस बदले मिजाज को देखते हुए मौसम विभाग ने एक बेहद जरूरी चेतावनी भी जारी की है. चूंकि समंदर में हवाएं तेज चलेंगी और लहरें ऊंची उठ सकती हैं, इसलिए मछुआरों को साफ हिदायत दी गई है कि वे फिलहाल समंदर का रुख न करें. गुजरात के तटों से लेकर बंगाल की खाड़ी, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और अंडमान के समुद्री इलाकों में जाने से बचने को कहा गया है. 

ये भी पढ़ें- IND vs SL Day 3 Weather Report: पहले टेस्ट के तीसरे दिन भी बारिश बनेगी विलेन? जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement