Advertisement

आज का मौसम, 16 जुलाई: देशभर में मानसून का नया दौर, 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, क्या दिल्ली-NCR में मिलेगी राहत?

मौसम विभाग ने दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड समेत देश के 22 राज्यों में हल्की से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, साथ ही तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी दी है.

Latest News
आज का मौसम, 16 जुलाई: देशभर में मानसून का नया दौर, 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, क्या दिल्ली-NCR में मिलेगी राहत?

पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट (Image Source- PTI)

Add DNA as a Preferred Source
  • मौसम विभाग ने देश के 22 राज्यों में हल्की से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है
  • बारिश के दौरान 40 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना 
  • पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल में अगले 7 दिनों तक मानसून पूरी तरह एक्टिव रहेगा
  • 20 और 21 जुलाई को उत्तराखंड और हिमाचल में बहुत भारी बारिश का अलर्ट है

Aaj ka Mausam 16 July 2026: मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है. बंगाल की खाड़ी और ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तट पर एक लो प्रेशर एरिया बन रहा है. इस वजह से सुस्त पड़े मानसून को जबरदस्त रफ्तार मिल गई है. मौसम विभाग की मानें तो अगले सात दिनों तक पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पहाड़ों में झमाझम बारिश होने वाली है. हालात को देखते हुए मौसम विभाग ने देश के 22 राज्यों में हल्की से लेकर भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है. इस दौरान 40 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं, इसलिए सावधानी जरूरी है.

अगले कुछ दिन कहां कैसा रहेगा हाल?

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह कम दबाव का क्षेत्र अगले दो दिनों में और मजबूत होगा और ओडिशा से होते हुए पश्चिम बंगाल के मैदानी इलाकों की तरफ बढ़ेगा. इसके अलावा मानसून की ट्रफ लाइन भी ऐसी स्थिति में है जो पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत में बारिश को बढ़ावा दे रही है. हालांकि, दक्षिण भारत और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अगले 5 से 7 दिनों तक बारिश थोड़ी कम देखने को मिलेगी.

इन राज्यों में मानसून दिखाएगा पूरा दम

मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और झारखंड में मानसून पूरी तरह एक्टिव रहेगा. पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में तो बहुत भारी बारिश की आशंका जताई गई है. जिन राज्यों के लिए अलर्ट जारी हुआ है, उनमें जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, सिक्किम, असम, मेघालय और नागालैंड जैसे राज्य शामिल हैं.

दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?

दिल्ली वालों के लिए गर्मी और उमस अभी परेशानी बनी हुई है. बुधवार सुबह हल्की बूंदाबांदी तो हुई, लेकिन उससे राहत मिलने की बजाय उमस और बढ़ गई. मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार (16 जुलाई 2026) को तापमान 40 डिग्री तक जा सकता है, हालांकि आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे.

अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश में अगले 7 दिनों में बारिश का जोर बढ़ेगा. खासकर 17 से 21 जुलाई के बीच बहुत भारी बारिश हो सकती है. पश्चिमी यूपी में 16 से 18 जुलाई तक कहीं-कहीं बौछारें पड़ेंगी, लेकिन असली खेल 19 से 21 जुलाई के बीच शुरू होगा जब भारी बारिश के साथ 40 से 60 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और बिजली कड़केगी.

देवभूमि उत्तराखंड में 16 से 21 जुलाई के बीच लगभग हर जगह बारिश का अनुमान है, लेकिन 20 और 21 जुलाई को भारी बारिश का स्पेशल अलर्ट जारी किया गया है, जिससे नदी-नाले उफान पर आ सकते हैं. हिमाचल प्रदेश में आज से लेकर 21 जुलाई तक लगातार बारिश का सिलसिला चलेगा. 16-17 जुलाई को मंडी समेत कई इलाकों में पानी बरसेगा, वहीं 18 जुलाई से बारिश का दायरा और बढ़ेगा. यहां भी 20-21 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी दी गई है.

ये भी पढ़ें- फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में अर्जेंटीना, मेसी ने अंतिम 7 मिनट में पलटा पूरा खेल! इंग्लैंड बाहर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement