Advertisement

आज का मौसम, 12 जुलाई: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में झमाझम बारिश के आसार

Aaj Ka Mausam 12 July: भारतीय मौसम विभाग ने आज दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम समेत देश के कई शहरों में भारी बारिश, तेज आंधी और बिजली कड़कने का अलर्ट जारी किया है.

Latest News
आज का मौसम, 12 जुलाई: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में झमाझम बारिश के आसार

दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना (Image Source- IANS)

Add DNA as a Preferred Source
  • मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR में आज तेज बारिश की संभावना जताई है
  • बारिश के साथ-साथ धूल भरी तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है
  • दिल्ली-NCR में आज अधिकतम तापमान 36°C रहने का अनुमान है
  • उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड समेत देश के 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट है

अगर आप दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद या गुरुग्राम में रहते हैं और आज (12 जुलाई 2026) कहीं बाहर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो अपने साथ छाता या रेनकोट रखना बिल्कुल मत भूलिएगा. मौसम विभाग ने आज दिल्ली-NCR समेत देश के 18 राज्यों में भारी बारिश, तेज आंधी और बिजली कड़कने का अलर्ट जारी किया है. हालांकि, लंबे समय से उमस और गर्मी झेल रहे दिल्ली-NCR के लोगों के लिए आज का दिन थोड़ी राहत लेकर आ सकता है. 

दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा?

आज सुबह से ही आसमान में बादलों का डेरा देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली और इसके आस-पास के इलाकों नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में दिन चढ़ने के साथ ही कई जगहों पर अच्छी बारिश होने की पूरी संभावना है. आज दिल्ली-NCR में अधिकतम तापमान 36°C और न्यूनतम तापमान 28°C के आस-पास रहने का अनुमान है.

बारिश के बाद उमस से थोड़ी राहत जरूर मिलेगी. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं चल सकती हैं और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है. इसलिए खराब मौसम के दौरान घरों में रहना ही सुरक्षित रहेगा. 

नोएडा में आज का मौसम कैसा रहेगा?

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में मौसम का मिजाज तेजी से बदल सकता है. तेज हवाओं (लगभग 50-60 किमी/घंटा) के साथ झमाझम बारिश होने के आसार हैं, जिससे मौसम खुशनुमा हो जाएगा. गाजियाबाद में भी काले बादल छाए रहेंगे और दोपहर या शाम तक गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है. जलभराव वाले इलाकों में जाने से बचें. 

देश के बाकी राज्यों में मौसम का हाल

हरियाणा के गुरुग्राम में भी मौसम करवट ले रहा है. गुरुग्राम में धूल भरी तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई गई है. सिर्फ दिल्ली-NCR ही नहीं, बल्कि उत्तर भारत के कई राज्य आज भीगने वाले हैं. उत्तर प्रदेश के लखनऊ समेत आगरा, मथुरा, अलीगढ़ और मेरठ जैसे जिलों में भारी बारिश और 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट है. 

पहाड़ों पर मौसम काफी सख्त है. उत्तराखंड के नैनीताल, चमोली और हरिद्वार जैसे इलाकों में भारी बारिश और ओले गिरने का अनुमान है. पंजाब के पटियाला, अमृतसर और जालंधर में तेज बारिश से गर्मी गायब होने वाली है. यहां हवा की रफ्तार 65 से 70 किमी/घंटे तक जा सकती है. राजस्थान के जयपुर और जोधपुर जैसे इलाकों में बारिश की उम्मीद तो कम है, लेकिन 40 से 50 किमी/घंटे की रफ्तार से गर्म और तेज हवाएं लोगों को परेशान कर सकती हैं. जयपुर का पारा 36°C के पार रहेगा.  

ये भी पढ़ें- कौन हैं वियतनाम नाव हादसे में जान गंवाने वाले 15 भारतीय? दूतावास ने जारी की मृतकों की सूची, जानिए कैसे हुआ हादसा

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement