Advertisement

आज का मौसम 10 अगस्त: दिल्ली-एनसीआर में मौसम का बड़ा पलटवार, 16 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल

देश के ज्यादातर हिस्सों में झमाझम बारिश हो रही है. इससे लोगों को एक तरफ बड़ी राहत मिली है तो भारी बारिश ने कई जगहों पर भारी आफत भी मचा दी है. जलभराव से लेकर बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है. ऐसे में जानते हैं आज कैसा रहेगा मौसम का हाल...

Latest News
आज का मौसम 10 अगस्त: दिल्ली-एनसीआर में मौसम का बड़ा पलटवार, 16 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल

आज का मौसम 10 अगस्त

Add DNA as a Preferred Source

-देश के 16 राज्यों में बारिश और आंधी अलर्ट जारी
-मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर में भी जताई बारिश की संभावना 
-उत्तराखंड से लेकर कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में जमकर होगी बारिश
​-बिहार के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

देश के ज्यादातर हिस्सों में मानसून मेहरबान है. कुछ जगहों पर भारी बारिश तो कई राज्यों में आंधी तूफान और बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है. ऐसे में घर से बाहर निकलने से पहले आज के मौसम का हाल जानना जरूरी है. मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली-एनसीआर से लेकर उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड समेज दर्जन भर राज्यों में बारिश के साथ तेज हवाएं और गरज-चमक की स्थिति बन सकती है. पहाड़ों में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है.

मौसम विभाग के अनुसार, 10 अगस्त को देश के कई हिस्सों में मानसून सक्रिय रहेगा. खास बात यह है कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में इस सप्ताह कहीं-कहीं बहुत ज्यादा बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. वहीं दिल्ली एनसीआर में आज बारिश और आंधी की स्थिति बन सकती है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. वहीं अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. नोएडा, गाजियाबाद और आसपास के एनसीआर क्षेत्रों में भी बारिश का असर देखने को मिलेगा. 

यूपी से लेकर बिहार तक कई जिलों में बारिश और आंधी की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश के पश्चिमी इलाके मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, नोएडा, मथुरा, बुलंदशहर, अलीगढ़, आगरा, कानपुर, प्रयागराज और गोरखपुर समेत कई इलाकों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना है. कुछ जगहों पर हवा की रफ्तार 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. वहीं बिहार के गया, चंपारण, रोहतास, नवादा, मुंगेर, नालंदा, पटना के समेत कई जिलों में भारी बारिश और आंधी का असर देखने को मिल सकता है. 

झारखंड और मध्य भारत में भी बिगड़ सकता है मौसम

झारखंड के रांची, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, जमशेदपुर, खूंटी और दुमका सहित कई हिस्सों में बारिश के साथ तेज हवा की संभावना है. कुछ इलाकों में हवा 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे चलेगी. मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश में भोपाल, इंदौर, जबलपुर, रीवा, छिंदवाड़ा, बालाघाट और आसपास के क्षेत्रों में बारिश और तेज हवाएं परेशान कर सकती हैं. राजस्थान के जयपुर, अलवर, भरतपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर और अन्य इलाकों में भी बारिश-आंधी की संभावना बनी हुई है.

पहाड़ों में झमाझम बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड के बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, पिथौरागढ़ और पौड़ी गढ़वाल जैसे क्षेत्रों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. वहीं हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, सिरमौर, शिमला, मंडी, चंबा और कुल्लू में भी बारिश होने की ज्यादा संभावना है. उधर आईएमडी ने जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है. 

असम से लेकर केरल तक मानसून सक्रिय, इन राज्यों पर भी नजर

पूर्वी और उत्तर-पूर्वी हिस्सों के साथ पश्चिमी तथा दक्षिणी भारत के कई इलाकों में भी बारिश का दौर बना हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार, 10 अगस्त यानी आज जिन प्रमुख राज्यों में मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई है. उनमें पश्चिम बंगाल से लेकर ओडिशा, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र और केरल शामिल है.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement