Advertisement

Weather Update: यूपी-बिहार में छठ के बाद बदलेगा मौसम, दिल्ली-NCR में गिरने लगा पारा, जानिए देशभर का मौसम अपडेट

Weather Update: दिल्ली समेत यूपी-बिहार में अब जल्द ही ठंड बढ़ सकती है. मौमस विभाग के अनुसार 10 नवंबर से कोहरा भी देखने को मिल सकता है. आइए जानते है देशभर के मौसम का हाल

Latest News
Weather Update: यूपी-बिहार में छठ के बाद बदलेगा मौसम, दिल्ली-NCR में गिरने लगा पारा, जानिए देशभर का मौसम अपडेट

Weather Update

Add DNA as a Preferred Source

Weather Update: देश के उत्तरी इलाकों में ठंड ने दस्तक दे दी है. यहां पर तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है. मौसम विभाग की माने तो दिल्ली समेत यूपी-बिहार में आने वाले 2 से 3 दिनों के भीतर ठंडी बढ़ सकती है. देश के कुछ राज्यों में 10 नवंबर से ठंड में तेजी आएगी, वही आपको कोहरा भी देखने को मिल सकता है. 

दिल्ली का मौसम
मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रह सकता है. वहीं दूसरी तरफ दिल्ली प्रदूषण की भी मार झेल रही है. दिल्ली-एनसीआर के लोग लगातार प्रदूषण की मार झेल रहे हैं. यहां पर पिछले दिनों एक्यूआई 400 के पार पहुंच चुका है. बढ़ते प्रदूषण के चलते दिन में तेज धूप निकलती है.

ये भी पढ़ें-बैंक खाते में आ गए 125 करोड़ रुपये, 12 बेरोजगारों को लग गया सदमा, पढ़ें पूरी बात

उत्तरी भारत में इलाकों ठंडी शुरू
दूसरी तरफ उत्तर भारत के कई इलाकों में तेज ठंडी पड़ने लगी है. यूपी-बिहार के मौसम में बदलाव हुआ है. मौसम विभाग ने अपडेट दिया है कि यहां पर 10 नवबंर से ठंडी की शुरूआत हो सकती है. वहीं IMD ने आज अंडमान और निकोबार, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Advertisement
Advertisement

Advertisement