Advertisement

Aaj Ka Mausam: Delhi-UP में कड़ाके की ठंड जल्द दे सकती है दस्तक, इन राज्यों में हो सकती है बारिश

Aaj Ka Mausam: अब कंबल और शॉल निकालने का समय आ गया है. आने वाले कुछ दिनों में देश के कई राज्यों में कड़ाके की ठंडी देखेने को मिल सकती है. वहीं कुछ राज्यों में बारिश को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है.

Latest News
Aaj Ka Mausam: Delhi-UP में कड़ाके की ठंड जल्द दे सकती है दस्तक, इन राज्यों में हो सकती है बारिश

weather forecast

Add DNA as a Preferred Source

Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में अब जल्द ही ठंडी का बढ़ने वाली है. ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल में अब दाना तूफान का असर की लगभग खत्म हो चुका है. इस तूफान के चलते इन राज्यों में जमकर बारिश हुई है, जिसकी वजह अब यहां कड़ाके ठंडी पड़ने वाली है. वहीं दिल्ली में अब आने वाले दिनों में पारा लुढकने लगेगा.  

दिल्ली के मौसम का हाल
दिल्ली में अब गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है. आने वाले कुछ दिनों ठंड और बढ़ने वाली है. मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में 15 नवंबर के बाद और भी तेज ठंड पड़ने लगेगी. फिलहाल अगर हवाएं तेज चलती है तो ठंड का कहर अभी से शुरू हो जाएगा. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दिल्ली में दिसंबर जनवरी काफी ठंडे रह सकते हैं. 

यूपी में कैसा रहेगा मौसम
उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां रप छोटी दिवाली के मौके पर मौसम साफ रहेगा. फिलहाल प्रदेश के किसी भी हिस्से में बारिश होने की संभावन नहीं है.  31 अक्टूबर को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रह सकता है.  वहीं 1 नवंबर को प्रदेश के दोनों हिस्सों में मौसम साफ रहने की संभावना है. अगर बात करें तो पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. 

मैदानी इलाको में हो सकती है बारिश
मौसम विभाग ने बताया कि आज हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में बर्फवारी भी हो सकती है. साथ ही मैदानी इलाकों में कुछ जगहों पर बारिश होने का भी अनुमान है. उत्तराखंड बिहार छत्तीसगढ़ और झारखंड के कई स्थानों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement