भारत
मौसम में लगातार बदलाव जारी है. इसीबीच दिल्ली एनसीआर के लोगों को चिलचिलाती धूप और तापमान से राहत मिल सकती है. यहां 50 की रफ्तार से आंधी और हल्की बारिश आने से तापमान में गिरावट होगी. मौसम सुहाना हो जाएगा.
.दिल्ली एनसीआर में मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है.
.आज नोएडा से लेकर दिल्ली के कई शहरों में बारिश की संभावना बनी हुई है.
.दोपहर बाद हवा के साथ ही बारिश की संभावना बनी हुई है.
.लोगों चिलचिलाती धूप और गर्मी से राहत मिल सकती है.
दिल्ली एनसीआर में लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. यहां कुछ ही देर में घटा छा रही है तो कुछ देर बाद ही चिलचिलाती धूप लोगों का पसीना निकाल रही है. वहीं गुरुग्राम में आज की सुबह बारिश के साथ हुई है. लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती हैं. मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली एनसीआर में मौसम करवट ले ली है. हालांकि मौसम में उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा. इसमें बारिश आंधी से लेकर तेज धूप रहेगी. आइए जानते हैं कैसे रहेगा आज के मौसम का हाल...
दिल्ली एनसीआर लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. नोएडा में बुधवार सुबह तेज धूप से हुई है, लेकिन दिन ढलने के साथ ही मौसम खुशनुमा हो जाएगा. तापमान में गिरावट के साथ ही आंधी और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है. इससे लोगों को बड़ी राहत मिल सकती है. वहीं दिल्ली के ज्यादातर जिलों में बारिश की संभावना बनी हुई है. यहां शाम के समय हल्की बारिश हो सकती है.
मौसम विभाग के अनुसार, आज गुरुवार की शुरुआत हल्की बारिश से होगी, लेकिन कुछ घंटों बाद ही तेज धूप का सामना करना पड़ेगा. हालांकि शाम होते होते मौसम सुहाना हो जाएगा. तापमान कम होने के साथ ही घटा छा जाएगी. 50 की रफ्तार से आंधी तूफान की स्थिति बनेगी, जिसके बार बारिश हो सकती है. गर्मी से छुटकारा मिल जाएगा.
गाजियबाद से लेकर फरीदाबाद में मौसम अच्छा रहेगा. दिन के पहले हिस्से में धूप और गर्मी रहेगी, लेकिन शाम होने तक मौसम का मिजाज बदल जाएगा. दिल्ली एनसीआर के ज्यादातर क्षेत्रों में आंधी और बारिश हो सकती है. हालांकि हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा के बीच रहेगी. इससे तापमान गिर सकता है. वही बादलों में छाई घटा और बारिश मौसम का सुहाना कर देगी.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.