Advertisement

Weather report: कहीं आंधी तो कहीं बारिश को लेकर अलर्ट, भारत के कई शहरों में पड़ रही उमस, जानें आज के मौसम का हाल

Weather report: दिल्ली, यूपी-बिहार समेत राजस्थान जैसे कई राज्य है जहां पर लगातार बारिश होने के बाद भी गर्मी और तपन से राहत नहीं मिल रही है. आइए जानते है आज के मौसम का हाल

Latest News
Weather report: कहीं आंधी तो कहीं बारिश को लेकर अलर्ट, भारत के कई शहरों में पड़ रही उमस, जानें आज के मौसम का हाल

aaj ka mausam

Add DNA as a Preferred Source

Weather report: मौमस विभाग का अनुमान है कि आज भी दिल्ली में बारिश हो सकती है. IMD की मानें तो अगले दो दिन दिल्ली-NCR समेत यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश और हरियाणा-पंजाब में धूल भरी हवाओं के साथ बौछारें मौसम सुहावना कर सकती हैं. दूसरी तरफ इन राज्यों में बारिश के बाद भी भीषण गर्मी पड़ रही है. जैसे ही बारिश बंद होती है वैसे ही उमस बहुत ज्यादा बढ़ जाती है. लगातार बारिश होने के बाद भी यहां पर गर्मी और उमस से राहत मिलने के आसार नहीं हैं. आइए जानते हैं देश के अलग- हिस्सों के तापमान के बारे में

यूपी-बिहार
यूपी में मौसम का मिजाज बदल रहा है. प्रेदश के ज्यादातर शहरों में जमकर गर्मी पड़ती है तो वहीं कुछ शहरों में शाम होते ही बादल छाने लगते हैं. कुछ-कुछ जगहों पर हल्कि बूंदाबांदी भी जाती है. मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में 29 मई तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है. वहीं, आज प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में कहीं-कहीं पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. बिहार को लेकर भी आईएमडी ने हल्की बूंदाबांदी का अलर्ट जारी किया है. 

राजस्थान का हाल
राजस्थान के कई इलाके इस समय भीषण गर्मी की चपेट में हैं. गंगानगर में पारा 47.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है, जो इस सीजन का सबसे उच्चतम तापमान है. वहीं कई शहरों में बारिश को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने 25 और 26 मई को कोयंबटूर, पहाड़ी नीलगिरी और उसके पड़ोसी जिलों में बहुत भारी बारिश का अनुमान लगाया है और अरब सागर में कम दबाव के क्षेत्र के बनने के कारण 15 से 20 सेमी से अधिक बारिश होने की संभावना व्यक्त की गयी है. पहाड़ी राज्यों में भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement