Advertisement

आज का मौसम 12 अगस्त: देश के 19 राज्यों में भारी बारिश के साथ चलेंगी तूफानी हवाएं, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली एनसीआर में हल्की बारिश के साथ ही उमस भरी गर्मी झेलनी पड़ सकती है. इसके साथ ही देश में 19 राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है. पहाड़ों पर भी बारिश के चलते भूस्खलन का खतरा बढ़ता जा रहा है. 

Latest News
आज का मौसम 12 अगस्त: देश के 19 राज्यों में भारी बारिश के साथ चलेंगी तूफानी हवाएं, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम

Image Credit AI

Add DNA as a Preferred Source
  • आज देश के 19 राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश
  • दिल्ली-एनसीआर में उमस के साथ ही होगी बोछार
  • चक्रवाती सिस्टम से एक्टिव हुआ मानसून
  • 80 से 90 की रफ्तार में आंधी के पड़ेगी झमाझम बारिश 

देश के कई राज्यों में हर दिन झमाझम बारिश हो रही है. मानसून की रफ्तार धमने का नाम नहीं ले रही है. यही वजह है कि कई जगहों पर यह बारिश आफत बनकर बरस रही है. 12 अगस्त यानी आज भी देश के 19 राज्यों में बारिश के साथ ही 90 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेगी. मौसम विभाग के अनुसार, कुछ जगहों पर मूसलाधार तो कई हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है. वहीं आईएमडी ने पश्चिम से लेकर दक्षिण के लिए अलर्ट जारी किया है. 

चक्रवाती सिस्टम से एक्टिव हुआ मानसून

मौसम विभाग के अनुसार, आज देश के 19 राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. वहीं यहां 30 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. आईएमडी के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती सिस्टम, एक्टिव मानसून ट्रफ और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस पश्चिमी विक्षोभ के एक साथ मिलने से पूरे उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत में मौसम काफी आक्रामक हो गया है.

यूपी से लेकर बिहार तक में होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 18 से 24 घंटों में यूपी से लेकर बिहार समेत अन्य राज्यों में अगले कुछ घंटों मूसलाधार बारिश होने की संभावना है. यहां आंधी के बाद बारिश का अनुमान है. वही उत्तर प्रदेश से लेकर बिहार के गया, पटना, चंपारण, रांची और मुजफ्फरपुर समेत दर्जनों राज्यों में 60 से 70 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी चलेगी. इसके बाद मूसलाधार बारिश होने की संभावना है. 

राजस्थान से लेकर मध्यप्रदेश तक रहेगा ऐसा ही हाल

मौसम विभाग के अनुसार, आज राजस्थान से लेकर पंजाब और मध्यप्रदेश तक मानसून सक्रिय रहेगा. यहां तेज हवाओं के साथ ही आंधी बारिश की पूरी संभावना है. राजस्थान और पंजाब के जयपुर से लेकर कोटा, बीकानेर, उदयपुर, पटियाला और लुधियाना में झमाझम बारिश का अनुमान है. वहीं मध्यप्रदेश के इंदौर से लेकर भोपाल, उज्जैन और होशंगाबाद में आंधी तूफान के साथ बारिश की फुहारें पड़ेगी. 

पश्चिम बंगाल में भी होगी भारी बारिश

पश्चिम बंगाल के कोलकाता, दार्जिलिंग से लेकर मेदिनीपुर समेत दर्जनों राज्यों में 55 से 60 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. इसके साथ ही यहां भारी बारिश हो सकती है. ऐसे में अगर आप घर से बाहर निकल रहे हैं तो सावधानी बरतना बेहद जरूरी है. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement