Advertisement

आज का मौसम 11 अगस्त: दिल्ली-NCR में उमस करेगी बेहाल, पहाड़ों पर जमकर बरसेंगे बादल, जानें देशभर में मौसम का हाल

आज देश में मानसून का मिजाज अलग अलग देखने को मिलेगा. कुछ राज्यों में लोगों को बारिश से राहत मिलेगी तो वहीं पहाड़ी राज्यों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है.

Latest News
आज का मौसम 11 अगस्त: दिल्ली-NCR में उमस करेगी बेहाल, पहाड़ों पर जमकर बरसेंगे बादल, जानें देशभर में मौसम का हाल

Image Credit: AI

Add DNA as a Preferred Source
  • दिल्ली एनसीआर में हल्की बारिश के साथ बढ़ेगी उमस
  • पहाड़ों में भारी बारिश की बनी हुई है संभावना
  • मध्य से लेकर पूर्वी भारत में बना हुआ है मानसून का दबाव
  • यूपी से लेकर बिहार में झमाझम बारिश के आसार

दिल्ली-एनसीआर समेत देश के ज्यादातर राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है. इसके चलते जहां एक तरफ लोगों को गर्मी से राहत मिली है तो कई इलाकों में यही बारिश आफत बन गई है. जलभराव से लेकर लोगों को यातायात में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली एनसीआर के लोगों को भारी बारिश से तो राहत मिल सकती है, लेकिन उमस परेशानी को बढ़ा सकती है. वहीं पहाड़ी इलाकों में बादल जमकर बरसेंगे. आइए जानते हैं यूपी से लेकर बिहार और उत्तराखंड समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा आज का मौसम...

मौसम विभाग के अनुसार, आज देश के कई हिस्सों में मानसून सक्रिय रहने का अनुमान है. पहाड़ी राज्यों में बारिश का असर ज्यादा दिख सकता है, वहीं मध्य भारत और पूर्वी हिस्सों में भी कई जगह बारिश का दौर जारी रहेगा. दूसरी ओर, कुछ इलाकों में बारिश कमजोर पड़ने से लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है. हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर-लद्दाख क्षेत्र में झमाझम बारिश होने की संभावना बनी हुई है. IMD के अनुसार हिमाचल और उत्तराखंड में इस दौरान कई स्थानों पर बारिश हो सकती है, जबकि कुछ इलाकों में भारी बारिश की स्थिति भी बन सकती है.

दिल्ली-NCR में बारिश से राहत, लेकिन उमस बढ़ा सकती है आफत

दिल्ली-NCR के लोगों को आज बादलों और बारिश का साथ मिल सकता है। IMD के अनुसार, आज दिल्ली में बादल छाए रहने के साथ सुबह से दोपहर तक कुछ देर हल्की बारिश के रहेंगी और कुछ जगह मध्यम बारिश भी हो सकती है.0शाम या रात में भी हल्की बारिश का एक और दौर संभव है. वहीं उमस बढ़ सकती है. यहां अधिकतम तापमान करीब 33 से 35 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. वहीं दिल्ली के साथ ही नोएडा, गाजियाबाद और आसपास के NCR इलाकों में भी मौसम बदलता रहेगा. एनसीआर में लोगों को उमस झेलनी पड़ेगी. 

मध्य भारत में बारिश का सिस्टम सक्रिय

मध्य प्रदेश के आसपास बना निम्न दबाव क्षेत्र और उससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण मानसूनी गतिविधियों को प्रभावित कर रहा है. IMD के अनुसार मानसून ट्रफ भी उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश के आसपास बने दबाव से होकर आगे बढ़ रही है. इसका असर मध्य भारत के साथ आसपास के इलाकों में बारिश के रूप में दिखाई दे सकता है. खासकर मध्य प्रदेश और उससे सटे क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को अचानक तेज बारिश के लिए तैयार रहना चाहिए.

पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों में भी बारिश का दौर

वहीं मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में मानसून की सक्रियता बनी हुई है. कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है. कुछ स्थानों पर भारी बारिश का खतरा भी बना हुआ है. वहीं बिहार से लेकर पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना बनी हुई है.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement