भारत
Ahmedabad Air India Plane Crash Update: 12 जून को अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. जिसमें 260 लोगों की जान चली गई थी. इस हादसे की जांच विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो यानी AAIB कर रहा है.
अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसे की जांच कर रही विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) की टीम ने मंगलवार को अपनी प्राइमरी रिपोर्ट नागरिक उड्डयन मंत्रालय को सौंप दी है. रिपोर्ट में टीम ने हादसे को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासा किए हैं. यह रिपोर्ट शुरुआती आंकलन और जांच से जुटाए गए सबूतों पर आधारित है. रिपोर्ट में क्या है, इसको लेकर अभी आधिकारिक तौर पर सार्वजनिक नहीं किए गए हैं.
एयर इंडिया का यह विमान टेकऑफ करने के कुछ ही मिनट बाद क्रैश हो गया था. इस भयावह हादसे में 260 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी. सूत्रों के हवाले से बताया गया कि पायलटों ने फ्लाइट सिम्युलेटर में एयरक्राफ्ट के पैरामीटर को फिर से दोहराया और तकनीकी खराबी का जिक्र किया.
एयर इंडिया बोइंग 787 ड्रीमलाइनर के मलबे की तस्वीरों से पता चला कि फ्लैक्स एक्सटेंड हुए थे. वह पीछे नहीं हटे थे. दरअसल, जब विमान की स्पीड धीमी होती है, तब फ्लैक्स टेक-ऑफ और लैंडिंग के दौरान प्लेन को जरूरी एक्स्ट्रा लिफ्ट देते हैं.
बता दें कि 12 जून को अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने के चंद सेकंड बाद एयर इंडिया का 787 ड्रीमलाइनर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. विमान मेघाणीनगर इलाके में एक मेडिकल स्टूडेंट के हॉस्टल परिसर पर जा गिरा था. इस हादसे में विमान में सवार 241 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि एक यात्री जिंदा बच गया था. इस हादसे की चपेट में आकर 19 मेडिकल छात्र भी मारे गए थे.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.