Advertisement

Aditya Thackeray की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई पुलिस दर्ज करेगी FIR, जानिए क्या है वजह

आरे बचाओ प्रदर्शन के दौरान कुछ बच्चे भी शामिल हुए थे. बच्चों के शामिल होने के वजह से राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने मुंबई पुलिस को FIR दर्ज करने का आदेश दिया है.

Aditya Thackeray की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई पुलिस दर्ज करेगी FIR, जानिए क्या है वजह

शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे. (फाइल फोटो-PTI)

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बाल अधिकारों के लिए काम करने वाली शीर्ष संस्था राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण (NCPCR) ने 'आरे वन बचाओ' अभियान में कथित तौर पर बच्चों का इस्तेमाल करने के लिए शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराने की मांग की है.

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने मुंबई पुलिस (Mumbai Police) को एक नोटिस भेजा है. नोटिस के मुताबिक, मुंबई जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष आदित्य ठाकरे ने शिव सेना के युवा प्रकोष्ठ युवा सेना में, 'आरे बचाओ' प्रदर्शनों में और राजनीतिक अभियानों में नाबालिगों का इस्तेमाल किया है.

Maharashtra Politics: कैसा रहेगा आदित्य ठाकरे का भविष्य, सर्वे में आईं ये बातें सामने

क्यों NCPCR ने भेजा है नोटिस?

नोटिस में ट्विटर का एक लिंक भी साझा किया गया है, जिसमें प्रदर्शन के दौरान बच्चे हाथ में तख्तियां लिए खड़े हैं. आयोग ने कहा कि इसे ध्यान में रखते हुए आयोग आरोपी के खिलाफ तत्काल प्राथमिकी दर्ज करके मामले की जांच करने का अनुरोध करता है. 

बीजेपी ने यूं रचा महाराष्ट्र का 'चक्रव्यूह', फाइनल रणनीति से देवेंद्र फडणवीस भी थे अंजान

3 दिन के भीतर सौंपे रिपोर्ट

समाचार एजेंसी PTI के मुताबिक, आयोग ने आदेश दिया है कि इस पत्र के मिलने के तीन दिन के भीतर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट, प्राथमिकी की प्रति और बच्चों के बयान आयोग को सौंपे जाएं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement