Advertisement

तेलंगाना, जयपुर के बाद बारबंकी में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और अर्टिगा कार की टक्कर में 6 लोगों की मौत, 2 घायल

Barabanki Accident: बाराबंकी के देवा-फतेहपुर मार्ग पर ट्रक और अर्टिगा कार की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए.

Latest News
तेलंगाना, जयपुर के बाद बारबंकी में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और अर्टिगा कार की टक्कर में 6 लोगों की मौत, 2 घायल

बारबंकी सड़क हादसा

Add DNA as a Preferred Source

Barabanki Accident: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से एक बेहद ही दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है. सोमवार देर रात देवा-फतेहपुर मार्ग पर बिशुनपुर कस्बे के पास तेज रफ्तार ट्रक और अर्टिगा कार की आमने-सामने की टक्कर हुई. इस भीषण दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही छह लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. 

जानकारी के अनुसार, बाराबंकी की ओर से फतेहपुर की दिशा में जा रही अर्टिगा कार को सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. वहां आस-पास चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग घटना स्थल पर जमा हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल तुरंत मौके पर पहुंचे. फिलहाल, घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए कब्जे में ले लिए गए. डीएम शशांक त्रिपाठी और एसपी अर्पित विजय वर्गीय भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. 


यह भी पढ़ें: मौत के मुंह से MP के शख्स को बाहर खींच लाई Apple Watch, इस एक हेल्थ अलर्ट ने बचा ली जिंदगी


दोनों वाहन तेज रफ्तार में थे

अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों वाहन तेज रफ्तार में थे. हादसे के कारण सड़क पर लंबा जाम लग गया. घायल लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है. बहरहाल, इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा की चिंता को बढ़ा दिया है. तेज गति और लापरवाही सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण बनते जा रहे हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement