Advertisement

खतना से डेढ़ माह के नवजात की गई जान, रिवाज निभाना पड़ गया भारी!

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक डेढ़ माह के मासूम की जान गलत तरीके से खतना करने की वजह से चली गई. नाई ने बच्चे की गलत नस काट दी जिससे बच्चे की जान चली गई. आरोपी नाई फरार है.

Latest News
खतना से डेढ़ माह के नवजात की गई जान, रिवाज निभाना पड़ गया भारी!
Add DNA as a Preferred Source

उत्तर प्रदेश के बरेली से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. दरअसल, यहां के थाना क्षेत्र पूर्वी फतेहगंज में एक डेढ़ माह के नवजात की जान नाई की लापरवाही से चली गई.  बताया जा रहा है कि 11:00 बजे डेढ़ माह के मासूम का खतना (Death due to circumcision) हुआ और रात 8:00 बजे अधिक खून बहने की वजह से बच्चे की जान चली गई. एक ही पल में खुशियां मातम में बदल गईं और परिवार को रिवाज निभाना बहुत भारी पड़ गया. आरोपी नाई फरार बताया जा रहा है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है. 

गलत नस कटने से हुई मौत
बरेली के शिवपुरी में रहने वाले रफीक ने बताया कि उन्होंने अपने पोते का खतना करने के लिए टिसुआ से कबीर नाम के  एक नाई को बुलाया था, लेकिन नाई ने खतने के दौरान बच्चे की गलत नस काट दी और खून बहने लगा. परिजन उसे फरीदपुर के एक निजी अस्पताल में ले गए, लेकिन खून बहना बंद नहीं हुआ और उसकी मौत हो गई.


यह भी पढ़ें- तोतलेपन के इलाज के लिए करना था जीभ का ऑपरेशन, डॉक्टर ने कर दिया बच्चे का खतना


रिवाज निभाना पड़ गया भारी...
विशेषज्ञों का मानना है कि हर समाज के अपने सामाजिक रीति-रिवाज होते हैं. इनका पालन करना चाहिए लेकिन ऐसे काम जिनमें सर्जरी की जरूरत होती है उन्हें किसी विशेषज्ञ से ही करवाना चाहिए. तो वहीं, मीडिया में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, बरेली में एक परिवार को रिवाज निभाना भारी पड़ गया. परिवार ने खुशी-खुशी एक नाई को बुलाया. वह खतना करने के लिए तैयार हो गया. लेकिन खतना होने के कुछ घंटे बाद ही नवजात की जान चली गई. आरोपी नाई के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 


 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement