Advertisement

निक्की की हत्या हुई या मामला कुछ और है? CCTV फुटेज और अलग-अलग बयानों से उठ रहे सवाल

निक्की हत्याकांड में पुलिस 21 अगस्त की शाम को हुई घटनाओं की कड़ी को जोड़ना चाहती है. आखिरकार ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में 21 अगस्‍त की शाम को क्या हुआ था ? जो पुलिस नहीं समझ पा रही है.

निक्की की हत्या हुई या मामला कुछ और है? CCTV फुटेज और अलग-अलग बयानों से उठ रहे सवाल

IMG 

Add DNA as a Preferred Source

ग्रेटर नोएडा के निक्की मर्डर केस में अब सुसाइड का ऐंगल भी सामने आ रहा है. घटना से जुड़े कुछ ऐसे तथ्य सामने आए हैं जिनसे लग रहा है कि मामला आत्महत्या का हो सकता है. अस्पताल के मेमो के मुताबिक, सिलिंडर ब्लास्ट के बाद निक्की को अस्पताल लाया गया था.जबकि निक्की की बहन कंचन ने दावा किया था कि सास और पति विपिन ने निक्की को आग के हवाले किया था. 

अब इस घटना से जुड़े कुछ और वीडियोज़ सामने आए हैं, जिससे दहेज हत्या के दावों पर सवाल उठ रहे हैं. एक सीसीटीवी फुटेज में घटना के वक्त विपिन घर से बाहर गली में खड़ा दिख रहा है. वहीं एक वीडियो में एक महिला की आवाज सुनाई दे रही है जो निक्की से पूछ रही है, 'यह तूने क्या कर लिय़ा बहन.' इससे आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है.

ये भी पढ़ें- अब निक्की की भाभी ने लगाया दहेज हिंसा का आरोप, बोलीं- पति मारता था, निक्की-कंचन मेरे बाल खींचती थीं

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में क्या आया

PTI के अनुसार, घटना वाले दिन निक्की को जिस अस्पताल में भर्ती किया गया था उसका मेमो सामने आया है. मेमो में परिवार ने जानकारी दी थी कि निक्की सिलिंडर विस्फोट की वजह से जल गई है. अस्पताल के मेमो में लिखा है, " घर पर गैस सिलेंडर फटने से मरीज़ का शरीर गंभीर रूप से जल गया है." इसमें यह भी लिखा है कि एक रिश्तेदार (बुआ का बेटा) देवेंद्र उसे गंभीर हालत में अस्पताल लाया था.

निक्की के परिवार ने क्या आरोप लगाए थे

निक्की की बड़ी बहन और जेठानी कंचन ने FIR में आरोप लगाया कि विपिन और उसके परिवार वालों ने मिलकर निक्की के साथ मारपीट की और पेट्रोल डालकर आग लगा दी. कंचन ने दावा किया कि उसने इस घटना को रिकॉर्ड भी किया था.कंचन का आरोप है कि जब उसने बीचबचाव करने की कोशिश की तो उसके साथ भी मारपीट की गई. पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और वीडियो सबूतों की जांच कर रही है. निक्की के पिता भिखारी सिंह ने आरोप लगाया कि विपिन भाटी और उसका परिवार लगातार दहेज की मांग कर रहा था. शादी में करीब 36 लाख रुपये देने के बाद भी लगातार मांग की जा रही थी. उन्होंने आरोप लगाया है कि विपिन लग्जरी गाड़ी के लिए लगातार परेशान कर रहा था.

प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया

विपिन के पड़ोसी अर्जुन ने बताया, “हम जब पहुंचे, तो देखा कंचन निक्की के पास खड़ी थी, और बोल रही थी कि निक्की तूने यह क्या कर लिया". अर्जुन ने दावा किया कि अगर कंचन चाहती तो निक्की को बचा सकती थी. उसने कहा, "मैंने देखा कि निक्की जल रही थी और कंचन बस देख रही थी और विपिन बदहवास हो चुका था. यह सब देखकर फिर देवेंद्र और उनके ससुर और मैं सभी ने मदद करके उसे अस्पताल पहुंचाया."

इन सबके अलावा, निक्की के अंतिम संस्कार को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. दरअसल, अंतिम संस्कार में निक्की के ससुराल के लोग शामिल हुए थे. अब सवाल उठ रहा है कि अगर निक्की और कंचन को ससुराल वाले दहेज के लिए परेशान कर रहे थे और अगर ससुराल वालों ने हत्या की तो परिवार ने उन्हें अंतिम संस्कार में शामिल होने क्यों दिया?

शुरुआत में निक्की डेथ केस को दहेज हत्या का मामला माना जा रहा था. हालांकि, अब आत्महत्या और हादसे के एंगल से भी जांच की जा रही है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement