Advertisement

Republic Day Parade: गणतंत्र दिवस परेड में महिला शक्ति पर जोर, फ्रांस की सैन्य टुकड़ी मुख्य आकर्षण

Republic Day Parade: इस वर्ष फ्रांस की सैन्य टुकड़ी भी गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होगी. पहली बार सभी महिला सैनिकों वाली सैन्य टुकड़ी कर्तव्य पथ पर मार्च करेगी.

Latest News
Republic Day Parade: गणतंत्र दिवस परेड में महिला शक्ति पर जोर, फ्रांस की सैन्य टुकड़ी मुख्य आकर्षण

गणतंत्र दिवस पर महिलाओं की सैन्य टुकड़ी करेगी मार्च

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पूरे देश में गणतंत्र दिवस की तैयारियां जोरो शोरो से चल रही हैं. इस वर्ष 26 जनवरी को 75वां गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा, जो काफी अहम होने वाला है. बता दें कि भारतीय सेना के मेजर जनरल सुमित मेहता ने परेड को लेकर जानकारी शेयर की है. उन्होंने बताया की इस वर्ष पहली बार सभी महिला सदस्यों वाली सैन्य टुकड़ी कर्तव्य पथ पर मार्च करेंगी और परेड में फ्रांस की सैन्य टुकड़ी भी शामिल होगी. उन्होंने बताया की इस बार 'विकसित भारत' और 'भारत- लोकतंत्र की मातृका' थीम का प्रयोग किया जाएगा जो पूरी तरह से महिलाओं पर केंद्रित होगा.    

परेड में महिला सैनिकों की टुकड़ी होगी शामिल 
भारतीय सेना के मेजर जनरल सुमित मेहता ने बताया कि 26 जनवरी को सुबह 10.30 बजे से परेड का शुरू होगी जो विजय चौक से कर्तव्य पथ की ओर आगे बढ़ेगी. दिल्ली के एरिया कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल भवनीश कुमार परेड कमांडर की भूमिका निभाएंगे. इस वर्ष पहली बार महिला सैनिकों वाली सैन्य टुकड़ी शामिल होगी, जिसमें भारतीय वायु सेना, भारतीय नौसेना, और भारतीय सेना की एक-एक टुकड़ी शामिल होगी. इसमें महिला सशक्तिकरण की तस्वीर झलकेगी.  
 
फ्रांसीसी सेना करेगी प्रदर्शन 
फ्रांसीसी सेना को दुनिया की सबसे एलीट सेना माना जाता है, जो दुनिया भर में अपने खास परिश्रम और अपने अभियानों के लिए जानी जाती है. इस वर्ष गणतंत्र दिवस परेड में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रां बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. बता दें कि 95 सदस्यों वाली फ्रांसीसी सेना परेड में शिरकत करेगी और साथ ही 2 राफेल लड़ाकू जेट और एक रिफ्यूल एयरक्राफ्ट आसमान में करतब दिखाते नजर आएंगे. इस सैन्य टुकड़ी की खास बात यह है कि इसमें भारतीय और नेपाल मूल के फ्रांसीसी सैनिक शामिल होंगे.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement