Advertisement

Covid के बाद अब Monkeypox का प्रकोप! दिल्ली में मिला 8वां केस, जान लें लक्षण और बचाव का तरीका

दिल्ली में Monkeypox का 8वां मामला सामने आया है. 4 दिन पहले ही 7वां मामला दर्ज किया गया था. क्या अब यह संक्रमण खतरा बनता जा रहा है?

Covid के बाद अब Monkeypox का प्रकोप! दिल्ली में मिला 8वां केस, जान लें लक्षण और बचाव का तरीका

सांकेतिक तस्वीर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: राजधानी दिल्ली में मंकीपॉक्स (Monkeypox) का नया मामला सामने आया है. दिल्ली में रहने वाली नाइजीरिया की एक महिला पॉजिटिव पाई गई है. संक्रमित महिला 30 साल की है. महिला का दिल्ली के लोकनायक (LNJP)अस्पताल में इलाज चल रहा है. बता दें कि यह दिल्ली में मंकीपॉक्स का 8वां मामला है. इसी के साथ भारत में मंकीपॉक्स के मामलों की संख्या 13 हो गई है.  

दिल्ली में 8 में से 7 Mokeypox मामले अफ्रीकी मूल के
LNJP अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि मंकीपॉक्स  के ज्यादातर मामलों में संक्रमित अफ्रीकी मूल के हैं. 8वें मामले से जुड़ी महिला को दो दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था. शुक्रवार को उसकी टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई. अब तक दिल्ली में मंकीपॉक्स के जो 8 मामले सामने आए हैं उनमें से 7 अफ्रीकी मूल के हैं और सिर्फ एक भारतीय है. नए मामले में संक्रमित महिला की कोई हालिया ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है. सरकारी स्तर पर संक्रमण के प्रसार की वजह खोजने का काम किया जा रहा है. 

ये भी पढ़ें- अमेरिका में Monkeypox की वजह से पहली मौत, दुनिया भर में अब तक 18 लोग गंवा चुके हैं जान

ये भी पढ़ें- Monkeypox Delhi: मंकीपॉक्स से बचाव संभव, मरीज का इलाज करने वाली डॉक्टर ने बताया क्या करना होगा

सरकार जारी कर चुकी है गाइडलाइन
मंकीपॉक्स पर नियंत्रण रखने और लोगों को जागरुक करने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय  Dos & Don'ts की सूची जारी कर चुका है. इस सूची में बताया गया है कि मंकीपॉक्स से बचाव के लिए क्या करना चाहिए और क्या नहीं.

क्या करें
मंकीपॉक्स संक्रमित मरीज आइसोलेशन में रहें
किसी संक्रमित व्यक्ति के आस-पास हैं तो मास्क पहनें और ग्लव्स इस्तेमाल करें
साबुन या सेनेटाइजर से हाथ धोते रहें. 
डिसइंफेक्टेंट्स का इस्तेमाल करें

ये भी पढ़ें- Monkeypox Vaccine Update: कब आएगी मंकीपॉक्स की वैक्सीन? इस सवाल पर अदार पूनावाला ने दिया ये जवाब 

क्या न करें
अपना तौलिया, चादर या कपड़े उनके साथ शेयर ना करें जो किसी मंकीपॉक्स मरीज के संपर्क में आए हों
अपने कपड़े किसी भी संक्रमित व्यक्ति के कपड़ों के साथ ना धोएं
मंकीपॉक्स के लक्षण दिखें तो  किसी भी सार्वजनिक इवेंट या मीटिंग में नहीं जाएं. 
लोगों को गलत सूचना के आधार पर ना डराएं

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement