भारत
Crorepati MLA In Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर में नवनिर्वाचित 90 विधायकों में से 76 ने एक करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति घोषित की है, जबकि 2014 में 87 विधायक करोड़पति थे.
जम्मू-कश्मीर में 370 हटने के बाद पहली बार विधानसभा चुनाव हुआ. जिसमें बीजेपी और इंडिया गठबंधन के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली. INDIA गठबंधन ने 49 सीटों पर जीत दर्ज की. इनमें नेशनल कॉन्फ्रेंस को 42, कांग्रेस 6 और एक CPI(M) को मिली. जबकि बीजेपी के खाते में 29 सीटें आईं. चुनाव खत्म होने के बाद एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) एक रिपोर्ट जारी की है. जिसमें उसने बताया कि चुनाव जीतने वाले 84 प्रतिशत विधायक करोड़पति हैं. उनकी औसत घोषित संपत्ति 11.43 करोड़ रुपये है.
एडीआर के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में नवनिर्वाचित 90 विधायकों में से 76 ने एक करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति घोषित की है जबकि 2014 में 87 विधायकों में से केवल 65 (75 प्रतिशत) ही करोड़पति थे. नवनिर्वाचित करोड़पति विधायकों की संख्या 2014 की तुलना में 9 प्रतिशत अधिक है. जम्मू-कश्मीर कांग्रेस अध्यक्ष तारिक कर्रा और बीजेपी नेता देवेंद्र राणा सबसे अमीर विधायक हैं. उनकी संपत्ति 100 करोड़ रुपये से भी अदिक है.
ADR के आंकड़ों के अनुसार, सेंट्रल शाल्टेंग सीट से कांग्रेस विधायक हामिद कर्रा ने 148 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है. जबकि नगरोटा से बीजेपी विधायक देवेंद्र राणा 126 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं. चंपोरा से नेशनल कॉन्फ्रेंस के MLA मुश्ताक अहमद गुरु पर 94 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है.
विधायकों की संपत्ति दोगुनी बढ़ी
आंकड़ों के अनुसार, विधायकों की औसत घोषित संपत्ति एक दशक पहले की तुलना में दोगुनी से अधिक हो गई है. 10 साल पहले एक विधायक की औसत संपत्ति 4.56 करोड़ रुपये के करीब थी. 2014 में 87 विधायकों में से केवल 65 ही करोड़पति थे. लेकिन इस बार नवनिर्वाचित 90 विधायकों में से 76 ने एक करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति घोषित की है.
AAP का विधायक सबसे गरीब
आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक मेहराज मलिक के पास सबसे कम संपत्ति है. वह एक तरह से गरीब विधायक हैं. उनके पास कुल संपत्ति सिर्फ 29,070 रुपये है. वह जम्मू-कश्मीर में आप के पहले विधायक हैं. सबसे कम संपत्ति के मामले में करनाह से एनसी के विधायक जावेद अहमद मिरचल 3 लाख रुपये की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं और उनके पार्टी सहयोगी और कोकरनाग से विधायक जफर अली खटाना 34 लाख रुपये की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर हैं.
किस पार्टी के विधायकों के पास कितनी संपत्ति
ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.