भारत
रिलायंस जियो ने 'जियो फ्रेम्स' के रूप में एक AI-पावर्ड स्मार्ट चश्मा लॉन्च किया है, जो भविष्य की टेक्नोलॉजी को आज की हकीकत बनाता है. यह चश्मा न केवल आपको ऑडियो-वीडियो कॉल करने, संगीत सुनने और फोटो खींचने की सुविधा देता है.
रिलायंस जियो ने अपनी एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) में एक और धमाकेदार उत्पाद पेश कर टेक्नोलॉजी की दुनिया में हलचल मचा दी है. कंपनी ने अपने पहले स्मार्ट चश्मे 'जियो फ्रेम्स' (Jio Frames) को लॉन्च किया है। यह कोई साधारण चश्मा नहीं है, बल्कि एक ऐसा स्मार्ट डिवाइस है जो आपके कई कामों को आसान बना देगा. अब आपको कॉल करने या फोटो खींचने के लिए बार-बार जेब से फोन निकालने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
रिलायंस जियो ने हमेशा से ही अपने प्रोडक्ट्स से बाजार में हलचल मचाई है, चाहे वो सस्ता 4G डेटा हो या फिर जियो फोन. अब कंपनी ने वियरेबल टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में कदम रखते हुए 'जियो फ्रेम्स' को लॉन्च किया है। यह एक ऐसा स्मार्ट चश्मा है, जो दिखने में तो किसी सामान्य स्टाइलिश चश्मे जैसा ही है, लेकिन अपने अंदर टेक्नोलॉजी का खजाना समेटे हुए है. इसका सबसे बड़ा आकर्षण इसका आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर है, जो इसे सिर्फ एक गैजेट नहीं, बल्कि एक पर्सनल असिस्टेंट बना देता है.
यह भी पढ़ें: AI ने बदल दी किस्मत! इन 7 दिग्गजों ने बना ली अरबों की संपत्ति
जियो का यह स्मार्ट चश्मा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक से लैस है। इसे इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह दिखने में बिल्कुल सामान्य चश्मों जैसा लगे, लेकिन इसके फीचर्स असाधारण हैं. आप इन चश्मों को अपने स्मार्टफोन से कनेक्ट कर सकते हैं और फिर सीधे चश्मे से ही ऑडियो और वीडियो कॉल कर सकते हैं. यही नहीं, अगर आप संगीत सुनने के शौकीन हैं तो यह चश्मा आपके बहुत काम आने वाला है. इसमें इनबिल्ट स्पीकर्स दिए गए हैं, जिससे आप बिना किसी ईयरफोन के अपने पसंदीदा गानों का आनंद ले सकते हैं. इसके अलावा, आप एक बटन दबाकर या इशारे से तस्वीरें क्लिक कर सकते हैं और वीडियो भी रिकॉर्ड कर सकते हैं.
जियो ने इस कमाल के चश्मे की झलक तो दिखा दी है, लेकिन अभी यह नहीं बताया है कि यह बाजार में कब से मिलना शुरू होगा और इसकी कीमत क्या होगी. हालांकि जानकारी के लिए आपको बता दें कि भारत में Meta RayBan स्मार्ट ग्लासेस की कीमत लगभग 35 हजार रुपये से शुरू होती है.यह यूजर्स को जियो के AI वॉयस असिस्टेंट के साथ सहजता से बातचीत करने की सुविधा देता है. एक तरह से कहें तो Jio Frames मेटा के Ray-Ban Glasses को सीधा टक्कर देगा. तो बस थोड़ा इंतज़ार कीजिए, क्या पता आपका अगला फोन आपका चश्मा ही हो!
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.