Advertisement

बिहार में महाराष्ट्र मॉडल लेकर आए- तेजस्वी, हमने पहले ही CM बदलने की बात कही-तेजस्वी, हमने कहा था नीतीश CM नहीं रहेंगे- तेजस्वी, JDU को BJP खत्म कर देगी- तेजस्वी यादव, BJP ने नीतीश को हाईजैक किया- तेजस्वी, नीतीश कुमार के साथ हमारी सहानुभूति-तेजस्वी, 'RSS का एजेंडा लागू करना चाहती है BJP', BJP सहयोगियों के साथ यही करती है- तेजस्वी | भारत-फिनलैंड के बीच कई अहम समझौते, विश्व अस्थिरता के दौर से गुजर रहा- PM, 'सिर्फ मिलिट्री से समाधान नहीं निकल सकता', भारत-यूरोप संबंधों का सुनहरा दौर-PM मोदी, आतंक के खात्मे के लिए हम प्रतिबद्ध- PM मोदी, शांति के हर प्रयास का समर्थन- PM मोदी, वैश्विक संस्थाओं में सुधार की जरूरत- PM, सैन्य संघर्ष किसी मुद्दे का हल नहीं- PM | नीतीश कुमार ने नामांकन दाखिल किया, बिहार की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर, नीतीश के नामांकन में गृह मंत्री अमित शाह मौजूद, नितिन नवीन ने भी नामांकन दाखिल किया, नामांकन में गृह मंत्री अमित शाह मौजूद

'67 उम्मीदवारों की जमानत जब्त, 11 साल में शून्य से आगे नहीं बढ़ सकी कांग्रेस', अमित शाह का तंज

अमित शाह ने कांग्रेस के प्रदर्शन पर कहा, 'कोई पार्टी जब परिवार वंदन में लग जाए, तब उसकी क्या दुर्दशा होती है, इसका सबसे बड़ा उदाहरण कांग्रेस है.

Latest News
'67 उम्मीदवारों की जमानत जब्त, 11 साल में शून्य से आगे नहीं बढ़ सकी कांग्रेस', अमित शाह का तंज

Amit Shah

Add DNA as a Preferred Source

दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि दिल्ली में 15 साल तक शासन करने वाली कांग्रेस 2014 से किसी भी चुनाव में अपना खाता भी नहीं खोल सकी, क्योंकि वह केवल नेहरू-गांधी परिवार की सेवा कर रही है.

बीजेपी ने 26 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी हुई है. चुनाव आयोग के मुताबिक, बीजेपी ने 70 में से 48 सीट जीतीं, जबकि आप 22 सीट के साथ काफी पीछे रही. दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के नेतृत्व में 15 साल तक सरकार चलाने के बाद सत्ता से बाहर हुई.

कांग्रेस इस बार के विधानसभा चुनाव में कुल 70 में से सिर्फ 3 सीट पर ही अपनी जमानत बचा सकी और लगातार तीसरी बार चुनाव में उसका खाता तक नहीं खुला. 

कांग्रेस 15 साल तक सत्ता में रही
अमित शाह ने कांग्रेस के प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'कोई पार्टी जब परिवार वंदन में लग जाए, तब उसकी क्या दुर्दशा होती है, इसका सबसे बड़ा उदाहरण कांग्रेस है. जिस दिल्ली में आज से एक दशक पहले कांग्रेस की 15 साल सरकार रही, वहां 2014 से हुए छह चुनावों में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला है.’ 

उन्होंने कहा कि मौजूदा विधानसभा चुनाव में 70 में से 67 सीट पर कांग्रेस की जमानत जब्त हो गई है. शाह ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस को अगर कहीं स्थायित्व मिला है, तो वह शून्य (0) में मिला है. यह एक परिवार की सेवा में समर्पित कांग्रेस की देशभर में स्थिति को दर्शाता है.

(With PTI inputs)

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement