Advertisement

Mumbai News: 65 वर्षीय पड़ोसी ने 12 साल की मासूम के साथ किया यौन उत्पीड़न, बच्ची ने रिकॉर्ड किया Video, आरोपी गिरफ्तार

मध्य मुंबई के करी रोड इलाके से एक मामला सामने आया है, जहां, 65 साल का बुजुर्ग 12 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न किया. मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Latest News
Mumbai News: 65 वर्षीय पड़ोसी ने 12 साल की मासूम के साथ किया यौन उत्पीड़न, बच्ची ने रिकॉर्ड किया Video, आरोपी गिरफ्तार

Representative Image

Add DNA as a Preferred Source

पुलिस ने बताया कि मध्य मुंबई के करी रोड इलाके की 12 वर्षीय लड़की ने अपने 65 वर्षीय पड़ोसी को गिरफ्तार करवाया  जो कथित तौर पर उसे अश्लील इशारे करके उसका यौन उत्पीड़न कर रहा था. लड़की ने बुजुर्ग व्यक्ति का वीडियो रिकॉर्ड किया और उसे अपनी मां और पुलिस को दिखाया, जिसके बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया, जो लड़की के पड़ोस में रहने वाला एक सेवानिवृत्त डाकघर कर्मचारी है.

पुलिस ने दी जानकारी 

एफआईआर के अनुसार, मई में एक दिन लड़की बिल्डिंग के दूसरे फ्लोर पर कॉमन पैसेज में खड़ी थी, तभी वहां मौजूद आरोपी ने उसे अश्लील इशारे किए. इसके अलावा एक और दिन जब लड़की अपने पड़ोसी के घर ट्यूशन क्लास में गई, तो आरोपी वहां आया और उसे गलत तरीके से छुआ, एफआईआर में कहा गया है. पुलिस ने बताया कि हाल ही में जब आरोपी ने फिर से उसके साथ अश्लील हरकतें कीं तो उसने अपने फोन पर वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, फिर उसने अपनी मां को वो वीडियो दिखा दिखाया. इसके बाद उसके माता-पिता ने एनएम जोशी मार्ग पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई.

ये भी पढ़ें-''पत्नी ने नहीं किया साथ में सुसाइड, पति ने हत्या करके खुद पी लिया सिंदूर, जान बचने पर बोला- धोखा बर्दाश्त नहीं हुआ

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 74 और 79 तथा यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम की धारा 8 और 12 के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस ने बताया कि बुजुर्ग व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे रिहा करने से पहले नोटिस भी दिया गया है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement