Advertisement

मछली की जगह जाल में 6000 किलो Cocaine, समंदर में मिला ड्रग्स का जखीरा, जानें कितनी है कीमत

Drugs Recovered: अधिकारी ने बताया कि कोकीन 2-2 किलोग्राम वजन के लगभग 3,000 पैकेट में पैक थी. इसकी कीमत करीब 25 हजार करोड़ रुपये के लगभग बताई जा रही है.

Latest News
मछली की जगह जाल में 6000 किलो Cocaine, समंदर में मिला ड्रग्स का जखीरा, जानें कितनी है कीमत

drugs seized in Andaman

Add DNA as a Preferred Source

भारतीय तटरक्षक बल (ICG) ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के पास अब तक की सबसे बड़ी ड्रग्स की खेप पकड़ी है. समुद्र से 6,000 किलोग्राम मेथाम्फेटामाइन बरामद किया गया है. बताया रहा है कि एक नौका में जाल से बांधकर लाया जा रहा था. इस नाव में म्यांमा के 6 चालक दल सदस्य थे. इसकी कीमत करीब 25 हजार करोड़ रुपये के लगभग बताई जा रही है.

एक अधिकारी ने बताया कि ये कोकीन 2-2 किलोग्राम वजन के लगभग 3,000 पैकेट में पैक थी, जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत कई हजार करोड़ रुपये है. रक्षा अधिकारी ने बताया कि 23 नवंबर को नियमित गश्त के दौरान तटरक्षक डोर्नियर विमान के पायलट ने बैरन द्वीप के पास मछली पकड़ने वाली एक नौका की संदिग्ध गतिविधि देखी. बैरन द्वीप पोर्ट ब्लेयर से करीब 150 किलोमीटर दूर है.

अधिकारी ने कहा कि नौका को चेतावनी दी गई और उसकी गति कम करने को कहा गया और इस बीच पायलट ने अंडमान एवं निकोबार कमान को इसकी जानकारी दी. सूचना मिलते ही गश्ती जहाज बैरन द्वीप की ओर रवाना हो गए और मछली पकड़ने की नाव को आगे की जांच के लिए 24 नवंबर को पोर्ट ब्लेयर ले गए.

उन्होंने कहा कि हमने नौका से म्यांमा के 6 नागरिकों को गिरफ्तार किया है. माना जाता है कि मेथाम्फेटामाइन भारत और उसके पड़ोसी देशों में तस्करी के लिए था. हमने संयुक्त पूछताछ के लिए अंडमान और निकोबार पुलिस को सूचित कर दिया है.

गुजरात में मिली थी 700 किलो मेथामफेटामाइन
हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब ड्रग्स की इतनी बड़ी खेप मिली हो.  इससे पहले एनसीबी ने गुजरात तट से 700 किलो मेथामफेटामाइन (मिथ) बरामद किया था. अंडमान और निकोबार में भी 2019 और 2022 में भी विदेशी जहाजों से इसी तरह के नशीले पदार्थ जब्त किए गए थे, जब वे भारतीय जलक्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे. मेथाम्फेटामाइन का उपयोग मुख्य रूप से नशे के लिए किया जाता है. (PTI इनपुट के साथ)

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement