भारत
श्रीलंकाई नौसेना ने भारत के 13 मछुआरों को गिरफ्तार किया है. इन्हें अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा पार कर श्रीलंका के जलक्षेत्र में मछली पकड़ते समय अरेस्ट किया गया.
श्रीलंका की नौसेना ने मंगलवार को डेल्फ्ट द्वीप के पास गोलीबारी की. जिसमें 5 भारतीय मछुआरे घायल हो गए. भारती विदेश मंत्रालय ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नई दिल्ली में श्रीलंका के कार्यवाहक उच्चायुक्त को तलब किया. मंत्रालय ने कड़ा विरोध जताते हुए कहा कि भारत किसी भी परिस्थिति में बल प्रयोग स्वीकार नहीं करेगा. गोलीबारी में घायल दो मछुआरों की हालत गंभीर है.
मंत्रालय ने कहा, 'मछली पकड़ने वाली नाव पर सवार 13 मछुआरों में से 2 को गंभीर चोटें आई हैं और उनका फिलहाल जाफना टीचिंग अस्पताल में इलाज चल रहा है. तीन अन्य मछुआरों को हल्की चोटें आई हैं. विदेश मंत्रालय ने कहा कि नई दिल्ली स्थिति श्रीलंका के हाई कमिश्नर को मंगलवार सुबह बुलाया गया और घटना पर कड़ा विरोध जताया. वहीं, कोलंबो में भारतीय उच्चायोग ने श्रीलंकाई मंत्रालय के सामने यह मुद्दे उठाया है.
मछुआरों पर हमला भारत नहीं करेगा बर्दाश्त
मंत्रालय ने कहा कि भारत सरकार ने हमेशा मछुआरों से संबंधित मुद्दों को उनकी आजीविका की चिंताओं को ध्यान में रखते हुए सहृदयता और मानवीय तरीके से निपटाने की आवश्यकता पर बल दिया है. किसी भी परिस्थिति में बल प्रयोग स्वीकार्य नहीं किया जा सकता. इस संबंध में दोनों सरकारों के बीच मौजूदा सहमति का सख्ती से पालन किया जाना चाहिए.
श्रीलंकाई नौसेना ने भारत के 13 मछुआरों को गिरफ्तार किया है. इन्हें अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा पार कर द्वीपीय राष्ट्र के जलक्षेत्र में मछली पकड़ते समय अरेस्ट किया गया. पुडुचेरी सरकार के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि घायल मछुआरों में से एक कराईकल, जबकि दूसरा तमिलनाडु का निवासी है. मछुआरों की रिहाई के लिए पुडुचेरी और केंद्र सरकार कदम उठा रही हैं.
ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.