Advertisement

घर में पार्टी के दौरान मासूम के गले फंसा मीट का टुकड़ा, बच्ची की दर्दनाक मौत

परिवार ने न्यू ईयर पार्टी के लिए घर में मीट बनाया था. बच्ची के गले में फंस जाने से जान चली गई.

घर में पार्टी के दौरान मासूम के गले फंसा मीट का टुकड़ा, बच्ची की दर्दनाक मौत
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: घर में पार्टी के बीच मीट खाते समय मांस का टुकड़ा गले में फंसने से एक तीन साल की बच्ची की मौत हो गई. बच्ची को परेशानी होने पर परिजनों ने उसे पास के अस्पताल में दिखाया, लेकिन इसी दौरान उसके मुंह से खून आने लगा. इलाज से पहले ही बच्ची ने दम तोड़ दिया. 

जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला बिहार के बेतिया के इनरवा गांव का है. यहां सुफरान मंसूरी अपने परिवार के साथ रहते हैं. उन्होंने न्यू ईयर के अवसर पर घर में मीट पार्टी रखी थी. इसमें कुछ पड़ोसी भी शामिल हुए थे. सभी लोग मीट खा रहे थे. इसी दौरान तीन साल की मासून रौशनी खातुन के गले में मीट का टुकड़ा फंस गया. बच्ची को परेशानी होते देख परिवार के लोगों ने उसे पानी पिलाया, लेकिन बच्ची को आराम नहीं लगा. उसके मुंह से खून आने लगा. यह देख परिवार उसे अस्पताल लेकर पहुंचा. जहां इलाज से पहले ही बच्ची की मौत हो गई.  

बेटी की मौत से परिवार के रो रोकर बुरा हाल

तीन साल की मासूम की मौत के बाद घर में मातम पसर गया है. पिता सुफरान मंसूरी और मां शकिला खातून का रो रोकर बुरा है. किसी को विश्वास नहीं हो रहा है कि एक मीट के टुकड़े मासूम की जान ले ली, जिसे वह बड़े ही चाव से खा रही थी. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement