भारत
वरिष्ठ आईआरएस अधिकारी अमित सिंगल को 45 लाख रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में शनिवार को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था. CBI उनके ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है.
केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने सोमवार को सीनियर IRS अफसर अमित कुमार सिंगल से जुड़े दिल्ली, मुंबई और पंजाब में कई ठिकानों पर छापेमारी की. इस दौरान छापों में सीबीआई को 3.5 किलो सोना, 2 किलो चांदी और 1 करोड़ रुपये से ज्यादा कैश मिला है. अमित सिंगल को 45 लाख रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में शनिवार को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था.
अमित कुमार सिंगल 2007 बैच के IRS अधिकारी हैं. उनपर आरोप है कि उन्होंने 'La Pino'z Pizza' के मालिक सनम कपूर को जारी इनकम टैक्स नोटिस का निपटारा करने के लिए 45 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी. सीबीआई ने इस मामले में FIR दर्ज कर आईआरएस अमित कुमार सिंगल को गिरफ्तार कर लिया.
IRS अधिकारी के घर मिला खजाना
सीबीआई को छापेमारी के दौरान 3.5 किलो सोना, 2 किलो चांदी और 1 करोड़ रुपये कैश के अलावा 25 बैंक अकाउंट्स के डॉक्युमेंट्स, एक लॉकर की डिटेल और दिल्ली, मुंबई, पंजाब में प्रॉपर्टी के कागजात बरामद हुए हैं. सीबीआई फिहाल संपत्ति की असली वैल्यू का पता लगा रही है.
अमित कुमार सिंगल को रविवार को कोर्ट में पेश किया गया था. जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. सीबीआई लगातार इस मामले में जांच में जुटी है. वरिष्ठ अधिकारी ने इससे पहले किस-किस से रिश्वत ली. इसकी भी जांच की जा रही है.
यह भी पढ़ें- बिहार NDA में अंदरूनी घमासान, चिराग-कुशवाहा बिगाड़ सकते हैं खेल? सहयोगी दलों के तेवर हुए तीखे
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.