Advertisement

मणिपुर में असम के आधार कार्ड के साथ पकड़े गए 29 बांग्लादेशी, CM बीरेन सिंह का दावा

बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ अत्याचार की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. इसी बीच खबर आई कि मणिपुर में 29 संदिग्ध बांग्लादेशी पकड़े गए हैं जिनके पास असम के एड्रेस का आधार कार्ड था.

Latest News
मणिपुर में असम के आधार कार्ड के साथ पकड़े गए 29 बांग्लादेशी, CM बीरेन सिंह का दावा
Add DNA as a Preferred Source

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने सोमवार को कहा कि असम में जारी आधार कार्ड रखने वाले 29 संदिग्ध बांग्लादेशियों को इम्फाल पश्चिम जिले में पकड़ा गया है. उन्होंने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सोमवार को मायांग इम्फाल बेंगून क्षेत्र में एक बेकरी में काम कर रहे संदिग्ध बांग्लादेशियों को गिरफ्तार कर लिया.

29 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तारी 
बिरेन सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, 'उनके पास असम में जारी किए गए आधार कार्ड थे और उन्हें संदेह के आधार पर गिरफ्तार किया गया. उन्होंने मणिपुर सरकार के इनर लाइन परमिट के मानदंडों का उल्लंघन किया.' उन्होंने कहा कि चूंकि दस्तावेजों से पता चलता है कि वे असम के थे, इसलिए 29 लोगों को मंगलवार को असम के अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा. मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि इन-लाइन परमिट जारी करने के लिए जिम्मेदार राजस्व विभाग के एक अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है.

बीरेन सिंह ने पूछा, 'केंद्र ने मणिपुर में राज्य के लोगों की सुरक्षा के लिए ILP की अनुमति दी है. अगर इसे लागू करने वाले लोग ही इस तरह के भ्रष्ट आचरण में लिप्त हो गए तो क्या होगा?' मुख्यमंत्री ने कहा, 'हमें संदेह है कि मणिपुर में बांग्लादेश से अवैध अप्रवासी हो सकते हैं.'

सेना के शिविर से लापता शख्स
कांगपोकपी जिले के लेइमाखोंग में सेना के शिविर से लापता हुए लैशराम कमलबाबू सिंह के बारे में मीडिया के सवालों पर मुख्यमंत्री ने कहा, 'सुरक्षा बल उनकी तलाश कर रहे हैं. कल सेना ने उनकी तलाश के लिए हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया था. उनकी तलाश के लिए टीमें भेजी गई हैं, लेकिन अभी तक उनके ठिकाने के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है.' मणिपुर में लापता मैतेई समुदाय का व्यक्ति लैशराम कमलबाबू सिंह की पत्नी अन्य महिलाओं के साथ मिलकर विरोध प्रदर्शन कर रही हैं. सिंह कथित तौर पर हाल ही में कांगपोकपी जिले के 57 माउंटेन डिवीजन परिसर से लापता हो गए थे.


यह भी पढ़ें - 'आधी रोटी खा लेंगे, कमी नहीं होने देंगे' बांग्लादेश के हिंदुओं को अपने साथ रखने के लिए तैयार ममता सरकार, UN से हस्तक्षेप की अपील


 

सेना ने जारी किया तलाशी अभियान
लैशराम कमलबाबू सिंह की पत्नी अकोइजाम निंगोल लैशराम ओंगबी बेलारानी ने बताया कि सोमवार दोपहर से उनके पति का फोन नहीं मिल रहा है, जिससे उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है. असम के कछार जिले के निवासी सिंह कैंप में काम करने के दौरान लोइतांग खुनौ में अपने भाई के घर पर रह रहे थे. इस घटना के बाद इंफाल घाटी में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं और त्वरित कार्रवाई की मांग की जा रही है. जवाब में सेना ने तलाशी अभियान तेज कर दिया है और प्रयासों पर एक बयान जारी किया है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से. 

Advertisement
Advertisement

Advertisement