Advertisement

'और नहीं सह सकती पापा', 70 लाख की कार-सोना फिर भी ससुराल वालों ने की हद पार, प्रताड़ित होकर युवती ने दी जान

तमिलनाडु के तिरुपुर में एक नवविवाहिता ने ससुरालवालों से प्रताड़ित होकर जहर खा लिया. हैरानी की बात ये है कि युवत के पिता ने शादी में भरपूर दहेज दिया था साथ ही बड़े धूम-धाम से करोड़ों रुपये खर्च कर शादी कराई. इसके बाद भी ससुराल वालों ने लड़की को प्रताड़ित किया.

Latest News
'और नहीं सह सकती पापा', 70 लाख की कार-सोना फिर भी ससुराल वालों ने की हद पार, प्रताड़ित होकर युवती ने दी जान

दुल्हन के मौसा की पीट-पीटकर हत्या (सांकेतिक तस्वीर)

Add DNA as a Preferred Source

सोनम रघुवंशी और मुस्कान रस्तोगी जैसे मामले सुनकर सबको हैरानी तो होती है. इन घटनाओं ने महिलाओं के प्रति सबका नजरिया ही बदल दिया है. लेकिन इन खबरों के बीच हम आज भी उन महिलाओं के बारे में भूल गए हैं जो आज भी दहेज के लिए प्रताड़ित की जाती हैं और प्रताड़ित होकर वो या तो खुद मर जाती हैं या उन्हें मार दिया जाता है. एक पिता धूम-धाम से अपनी बेटी की शादी करता है, अपने जिंदगी की पूरी जमा-पूजीं अपनी बेटी के लिए खुशी-खुशी लुटा देता है. लेकिन बदले में एक पिता क्या चाहता है? सिर्फ अपनी बेटी की खुशी, उसका भविष्य खुशियों से भरा हो और जीवन में उसे कोई दुख न झेलना पड़े. क्या किसी पिता का अपनी बेटी की खुशियों के लिए सोचना गलत है क्या? नहीं लेकिन समाज में रहने वाले कुछ लालची लोग भारी दहेज लेकर भी हमेशा पाने की लालसा रखते हैं और बेटियों को प्रताड़ित करते हैं . ऐसी ही एक सच्ची कहानी तिमलनाडु के तिरुपुर से सामने आई है. यहां 27 साल की रिधान्या ने कीटनाशक की गोलियां खाकर अपनी जान दे दी. 

अप्रैल में हुई थी शादी 

मृतका रिधान्या अन्नादुरई की बेटी थी, जो एक गारमेंट कंपनी चलाते हैं. रिधान्या की शादी अप्रैल में 28 वर्षीय कविनकुमार से हुई थी. रिपोर्ट के अनुसार, इस शादी में दहेज के तौर पर 100 सॉवरेन (800 ग्राम) सोने के आभूषण और 70 लाख रुपये की वोल्वो कार दी गई थी. इसी के साथ युवती के पिता ने शादी में 2.5 करोड़ रुपये खर्च किए थे. लेकिन, यह सब ससुराल पक्ष के लिए पर्याप्त नहीं था. शादी के महज 10 दिन बाद से ही रिधान्या को ससुराल वालों ने दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया. रिधान्या ने जाने से पहले अपने पिता को एक ऑडियो मैसेज भेजा, जिसमें उसने मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का जिक्र किया. 

ऑडियो कॉल में रिधान्या ने क्या कहा 

जानकारी के अनुसार, रविवार को रिधान्या यह कहकर घर से निकली कि वह मोंडिपलायम में एक मंदिर जा रही है, लेकिन रास्ते में उसने कथित तौर पर अपनी कार रोकी और कीटनाशक की गोलियां खा लीं. स्थानीय लोगों ने काफी देर से कार को खड़े देखा तो तुरंत पुलिस को सूचित किया. जांच करने पर पुलिस ने पाया कि रिधान्या अंदर मृत पड़ी थी और उसके मुंह से झाग निकल रहा था. बता दें कि आत्महत्या से पहले रिधान्या ने अपने पिता से माफी मांगते हुए, उन्हें एक व्हाट्सएप ऑडियो मैसेज भेजा था. इस ऑडियो में उसने दावा किया कि वह दहेज के लिए कथित तौर पर प्रताड़ित किया जाना अब नहीं सह पाएगी. 

ये भी पढ़ें-लखनऊ में एक ही परिवार के तीन लोगों ने खाया जहर, आर्थिक तंगी से जूझ रहे व्यापरी ने पत्नी और बेटी संग दी जान

ऑडियो में उसने कहा- 'कविन और उसके माता-पिता ने मेरी शादी उससे करवाने की साजिश रची थी. मैं उनकी रोजाना की मानसिक यातनाओं को अब नहीं सह पा रही हूं. मुझे नहीं पता कि इस बारे में किससे बात करूं. सुनने वाले चाहते हैं कि मैं समझौता कर लूं, उनका कहना है कि जीवन ऐसे ही चलेगा और वो मेरी पीड़ा को समझ नहीं पा रहे हैं. आपको भी लग रहा होगा कि मैं झूठ बोल रही हूं, लेकिन ऐसा नहीं है. हर कोई नाटक कर रहा है और मुझे नहीं पता कि मैं चुप क्यों हूं या मैं इस तरह क्यों बन गई हूं. लेकिन मैं जीवनभर आप पर बोझ बनकर नहीं रहना चाहती. इस बार मैंने कोई गलती नहीं की. मुझे यह जीवन पसंद नहीं है.'

माता-पिता के लिए आखिरी संदेश 

उसने आगे कहा 'वे मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं जबकि मेरा पति मुझे शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है. मैं अपना जीवन और नहीं चला पा रही. आप और मां ही मेरी दुनिया हैं. मेरी आखिरी सांस तक आप ही मेरी उम्मीद रहे हैं, लेकिन मैंने आपको बहुत दुख पहुंचाया है. आप यह खुलकर नहीं कह पा रहे हैं, फिर भी मुझे पता है कि आप मुझे इस तरह नहीं देख पा रहे हैं. मैं आपकी पीड़ा समझ सकती हूं. मुझे माफ करना पापा, सब कुछ खत्म हो गया है. मैं जा रही हूं'.

पुलिस ने मामले में रिधान्या के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला सरकारी अस्पताल भेजा दिया है. रिधान्या के रिश्तेदार न्याय की मांग करते हुए अस्पताल के बाहर जमा हो गए. पुलिस ने मामला दर्ज कर उसके पति कविन कुमार, ससुर ईश्वरमूर्ति और सास चित्रादेवी को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल जांच जारी है.  

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement