Advertisement

'काम के तनाव' में गई 26 साल की CA की जान, कंपनी के बॉस पर बरसीं युवती की मां, सोशल मीडिया पर वायरल चिट्ठी

एक सीए की जान इसलिए चली गई क्योंकि कंपनी उससे ज्यादा काम करवाती थी. ये आरोप युवती के मां के हैं. युवती की मां ने एक लंबा लेटर कंपनी के बॉस को लिखा है, जो अब सोशस मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Latest News
'काम के तनाव' में गई 26 साल की CA की जान, कंपनी के बॉस पर बरसीं युवती की मां, सोशल मीडिया पर वायरल चिट्ठी
Add DNA as a Preferred Source

महाराष्ट्र के पुणे में एक 26 साल की युवती की मौत हो गई. युवती पेशे से चार्टेड अकांउंटेंट थीं. युवती पुणे की EY कंपनी की कर्मचारी थीं. कथित रूप से काम के बोझ के कारण हुई मौत सोशल मीडिया पर बड़ी बहस का कारण बन गई है.  वहीं, युवती के परिवार के आरोप हैं कि ज्यादा काम के बोझ के चलते उनकी बेटी की जान चली गई. इस संबंध में युवती की मां ने भारत में कंपनी के प्रमुख को पत्र लिखकर अपनी नाराजगी जाहिर की. मां का ये खत अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. युवती की मां का दावा है कि उनकी बेटी के अंतिम संस्कार में दफ्तर से कोई शामिल नहीं हुआ था. 

अंतिम संस्कार में नहीं पहुंचे दफ्तर के लोग- मां का आरोप
महाराष्ट्र के पुणे की EY कंपनी में 26 साल की एना सेबेस्टियन पिरेयिल ने मार्च 2024 में कंपनी में काम शुरू किया था. वे केरल की रहने वाली थीं. एना की मौत 20 जुलाई को हो गई थी. एना की मां अनिता ऑगस्टिन ने EY के भारत प्रमुख राजीव मेमानी को पत्र लिखकर कंपनी की कार्य संस्कृति पर गंभीर आरोप लगाए हैं. अनिता ने लिखा- एना ने नवंबर 2023 में सीए की परीक्षा पास की. मार्च 2024 में EY में काम शुरू किया. वह एनर्जी से भरपूर थी. इतनी प्रतिष्ठित कंपनी में काम मिलने पर खुश थी, लेकिन सिर्फ चार महीने बाद मेरी दुनिया उजड़ गई, जब एना की मौत की खबर मिली. सबसे दुखद यह है कि उसके अंतिम संस्कार में कंपनी से कोई नहीं पहुंचा.  

'काम में झोंके रखना ठीक नहीं'
मां ने अपने खत में लिखा है कि बेटी की पहली नौकरी होने के कारण एना बगैर थके कंपनी की उम्मीदों को पूरा करने में लगी रहीं. लगातार काम करने से उसके शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य पर गहरा असर हुआ. मां के आरोप हैं कि जॉइनिंग के कुछ समय बाद ही एना को एंग्जायटी, नींद न आना, तनाव जैसी परेशानियां होने लगी थीं. उन्होंने लिखा- रविवार को भी कर्मचारियों को काम में झोंके रखना कोई उचित नहीं ठहरा सकता.  बेटी की मां ने लिखा कि उसके असिस्टेंट मैनेजर ने उससे रात में भी काम करवाया. अगली सुबह तक वह पूरा कर पाई. जब बेटी ने इसकी चिंता जताई तो बॉस ने कहा यही हम सब भी करते हैं. 

 


यह भी पढ़ें -  Sadness: बेवजह रहने लगे हैं उदास? कहीं आप इस गंभीर बीमारी के शिकार तो नहीं


युवती ने पहले भी की थी छाती में दर्द की शिकायत
एना की मौत किस वजह से इसकी पुष्टि नहीं हुई है. पर युवती की मां के आरोप हैं कि ज्यादा काम कराने और ज्यादा काम को महिमांडित करने की वजह से उनकी बेटी की जान गई. अनिता ने चिट्ठी में लिखा कि उनकी बेटी ने छह महीने पहले छाती में दर्द की शिकायत की थी. तब उसे डॉक्टर के पास ले गए. डॉक्टर ने बताया कि कम सोने और बेहद कम खाने की वजह से उसे ये समस्या हो रही है. उस दिन भी ने ऑफिस का काम किया क्योंकि उसका कहना था कि ऑफिस में बहुत काम है. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement