भारत
मुंबई एयरपोर्ट पर एयर इंडिया ने 2216 पदों पर जॉब वैकेंसी निकाली थी. इस नौकरी को पाने के लिए 5 हजार उम्मीदवारों की भीड़ उमड़ पड़ी.
देशभर में बेरोजगारी के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं. नौकरी पाने के लिए लोगों को दर-दर की ठोकरें खानी पड़ती हैं. बेरेजगारी ने लोगों को लचार बना दिया है. ऐसा ही एक मामला मुंबई एयरपोर्ट से आया है, जहां मंगलवार, 17 जुलाई को 25 हजार लोगों की भीड़ जमा हो गई. एयरपोर्ट पर ये भीड़ यात्रियों की नहीं बल्कि उम्मीदवारों की थी. दरअसल, एयर इंडिया एयरपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड ने 2216 पदों पर जॉब वैकेंसी निकाली थी. ये सभी लोग इन पद के लिए इंटरव्यू देने पहुंचे थे.
इन पदों के लिए निकली वैकेंसी
आपको बता दें कि मुंबई हवाई अड्डे पर एयरपोर्ट लोडरों के लिए वैकेंसी निकाली गई थी. इस नौकरी को पाने के लिए पढ़े-लिखे युवा बड़ी संख्या में मंगलवार को कालिना में एयर इंडिया एयरपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड में वॉक-इन इंटरव्यू देने पहुंचे. एयरपोर्ट पर इतनी भीड़ थी की लोगों में धक्कामुक्की होने लगी. भीड़ में काफी देर तक दबे रहने के कारण कई लोगों की तबीयत भी खराब हो गई. इस पद पर चुने गए उम्मीदवारों को रखरखाव और मरम्मत का काम करना होता है. लेकिन फिर भी इस नौकरी के आवेदकों की भीड़ में एमकॉम, बबीए और बीकॉम जैसी डिग्री रखने वाले हजारों की संख्या में लोग नौकरी के लिए पहुंच गए. इससे ये पता चलता है कि बड़ी-बड़ी डिग्रियां लेने के बाद भी लोगों को बेरोजगारी की मार सहनी पड़ रही है.
ये भी पढ़ें-महाराष्ट्र में चुनाव से पहले याद आए 'भाई', CM शिंदे लाए 'लाडला भाई योजना', हर बेरोजगार को देंगे इतने रुपये
कितनी मिलती है सैलरी
आपको जानकार हैरानी होगी की एयरपोर्ट लोडर और अप्रेंटिस की सैलरी हर महीने 20 से 25 हजार रुपए के बीच होती है. इस नौकरी के लिए उम्मीदवार को सामान लोड करने और उतारने, बैगेज बेल्ट संचालित करने जैसे कामों के लिए फिजिकली फिट होना चाहिए. लोकिन इस नौकरी को पाने के लिए पढ़े-लिखे लोग पहुंचे थे.
ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.